• कामाख्या कॉरिडोर का शिलान्यास

    गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या और काशी के तर्ज पर असम के ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़े एक बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने करीब पांच सौ करोड़ रुपए में बनने वाले कामाख्या दिव्यलोक कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने कई और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने असम की यात्रा के दूसरे दिन रविवार को एक जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले के मुकाबले विकास पर चार गुना से ज्यादा खर्च किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार...

  • असम में राहुल पर मुकदमा

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को फिर से असम पहुंची, जिसे गुवाहाटी में पुलिस ने रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर के बीच से गुजरना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी शहर में जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी।...

  • राहुल को मंदिर जाने से रोका

    गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में सोमवार को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक एक मंदिर में जाना था लेकिन ऐन मौके पर उनको मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में राहुल मंदिर के बाहर ही बैठ गए। बाद में उन्होंने ट्विट करके बताया कि बाहर से ही उन्होंने आशीर्वाद लिया है। राहुल ने लिखा- भारत की सांस्कृतिक विविधता को शंकर देव जी ने भक्ति के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोया, लेकिन आज मुझे उन्हीं के स्थान पर माथा टेकने से रोका गया। राहुल ने आगे लिखा- मैंने मंदिर के बाहर से ही भगवान...

  • असम में राहुल की यात्रा पर हमला

    गुवाहाटी। असम में राहुल की यात्रा को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और कांग्रेस नेताओं में जम कर बयानबाजी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हमला हुआ। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के लोगों ने यात्रा पर हमला किया। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है- बीजेपी के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं। एक ही दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा था कि कांग्रेस की...

  • असम सीएम की विजिलेंस सेल ने कांग्रेस विधायक के घर पर मारा छापा

    Kamalakhya Dey Purkayastha :- असम के मुख्यमंत्री के विजिलेंस सेल की एक टीम ने चाय बागान की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर करीमगंज जिले में कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ के घर पर छापेमारी की। तीन बार के विधायक और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुरकायस्थ कथित तौर पर चाय बागान का एक हिस्सा 89 लाख रुपये में खरीदने के बाद सवालों के घेरे में आ गए थे। हालांकि, सोमवार की छापेमारी के दौरान विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। विजिलेंस सेल के अधिकारियों ने इसके बजाय उनके भाई कल्याण डे पुरकायस्थ से पूछताछ की और विभिन्न दस्तावेजों...

  • मोहन भागवत पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर

    Mohan Bhagwat :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि यात्रा के दौरान वह स्वयंसेवकों के साथ बातचीत कर सकते हैं और 12 जुलाई को शुरू हुुए प्रशिक्षण शिविर संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष) के प्रतिभागियों से बात कर सकते हैं। भागवत गुरुवार शाम गुवाहाटी पहुंचे और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आइजोल चले गए। हालांकि, आरएसएस प्रमुख का विस्तृत यात्रा कार्यक्रम अभी तक ज्ञात नहीं है। आइजोल से लौटते समय वह होजई में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। (आईएएनएस)

  • असम में परिसमीन पर रोक से इनकार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम में चल रही परिसीमन की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि असम में विधानसभा और संसदीय क्षेत्र के लिए चल रही परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इस पर रोक लगाना उचित नहीं है। इसलिए हम चुनाव आयोग को अपने परिसीमन रोकने के लिए नहीं कहेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 विपक्षी नेताओं की ओर से दायर याचिका पर नोटिस जारी किया और तीन हफ्ते में केंद्र व चुनाव आयोग से जवाब मांगा। सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़...

  • असम के मुख्यमंत्री मिले पीएम मोदी से, बाढ़ की जानकारी दी

    Himanta Biswa Sarma :- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति और राज्य सरकार की विकास पहल से संबंधित अन्य मुद्दों से अवगत कराया। सरमा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “मुझे दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। असम की भलाई माननीय प्रधानमंत्री के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। मैंने उन्हें हमारी विकास यात्रा से अवगत कराया और आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का दौरा किया और उन्हें राज्य में...

  • असम में बाढ़ से चार लाख लोग प्रभावित, तीन की मौत

    Assam Flood :- असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ से नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। हालांकि बाढ़ का पानी अब धीरे धीरे कम होने लगा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की पहली लहर में तीन लोगों की जान गई है। एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और उदलगुरी जिलों में 4,07,700 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने...

  • असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, 4.88 लाख लोग प्रभावित

    Assam News :- असम में बाढ़ की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही और अभी तक 4.88 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने को लेकर 'येलो अलर्ट' चेतावनी जारी की। राज्य में कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी, नेमतीघाट (जोरहाट), पुथिमारी (कामरूप) और पगलादिया (नलबाड़ी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार,...

  • असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बारिश का ‘रेड अलर्ट’

    Assam Flood :- असम में कई स्थानों पर रात भर बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बुधवार को सुबह गंभीर बनी रही और राज्य के नौ जिलों में 34,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। भूटान सरकार और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है, जिसके कारण ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि भूटान सरकार ने मौसम संबंधी परामर्श जारी किया है जिसमें कहा गया है कि देश...

  • असम में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप

    Assam Earthquake :- असम में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 10.16 बजे आया और भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र में 70 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप 20 सेकंड तक रहा और झटके मुख्य रूप से दक्षिणी असम में महसूस किए गए। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले हफ्ते असम में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था। (आईएएनएस)

  • असम : गर्मी से बेहोश हुए कई छात्र, स्कूल के समय में बदलाव का आदेश

    Assam News :- असम में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस वजह से स्कूली बच्चों को मॉर्निग प्रेयर (प्रार्थना) और कक्षाओं में भाग लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें भीषण गर्मी के बीच छात्र बेहोश हो गए। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को सभी जिला अधिकारियों को गर्मी की लहर की स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव करके कम करने को कहा है। बिश्वनाथ जिले के फखरुद्दीन अली अहमद हाईस्कूल में शनिवार को मॉर्निग प्रेयर केदौरान...

और लोड करें