• नीतीश के सभी उम्मीदवार घोषित

    पटना। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने अपने कोटे की सभी 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जनता दल यू की पिछली बार जीती दो सीटें दूसरी सहयोगी पार्टियों के खाते में चली गई हैं। सो, उनके दो सांसद गठबंधन की वजह से बेटिकट हो गए। इसके अलावा नीतीश कुमार ने दो सांसदों की टिकट काट दी, जबकि एक सीट पर पिछली बार हारे हुए उम्मीदवार की जगह नया प्रत्याशी उतारा है। जनता दल यू को एक सीट भाजपा कोटे से मिली है,...

  • पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

    नई दिल्ली। बिहार में एक बड़े घटनाक्रम में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इसके साथ ही वे कांग्रेस का हिस्सा बन गए। गौरतलब है कि पप्पू यादव पूर्णिया और मधेपुरा से पांच बार सांसद रहे हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन अभी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करकेपप्पू यादव की पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की गई। इससे एक दिन पहले रात में पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। बुधवार को ही...

  • बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन

    नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण (Raghunath Gupta Jaiprakash Narayan) द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। Raghunath Gupta इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) ने...

  • पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद

    पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राजद उनका महागठबंधन में स्वागत के लिए तैयार है। राजद के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को कहा कि उनको पहले ही एनडीए छोड़ देना चाहिए था। Pashupati Paras एनडीए (NDA) में तो नाइंसाफी होती ही है। उन्होंने एनडीए छोड़कर अच्छा काम किया। पशुपति पारस के महागठबंधन के साथ आने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि अगर वे महागठबंधन में आते हैं तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। मैं तो सबसे...

  • बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी

    नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 16 सीटें बचाने में कामयाब हो गए। पिछली बार वे एनडीए में रहते हुए 17 सीटों पर लड़े थे। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश...

  • उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा

    पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। Vijay Sinha Seat Sharing यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो...

  • बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा

    पटना। बिहार में बालू माफियाओं (Sand Trader) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस रहा है। बालू के बड़े कारोबारी सुभाष यादव (Subhash Yadav) की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भोजपुर जिले में दो लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ईडी ने आरा के बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह (Punj Kumar Singh) और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की। Sand Trader सूत्रों के मुताबिक, आरा के आनन्द नगर और कोइलवर के आवास पर ईडी की टीम सुबह पहुंची और तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू से जुड़े अवैध...

  • बिहार में 21 नए मंत्री बने

    पटना। बिहार में भाजपा के साथ मिल कर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के करीब डेढ़ महीने के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। शुक्रवार को सरकार में 21 नए मंत्री बनाए गए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार की शाम को 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई। Bihar Cabinet Expansion यह भी पढ़ें: पूरा हिसाब अभी बाकी है भाजपा के 12 और जनता दल यू के कोटे से नौ मंत्री बने। भाजपा कई पुराने मंत्रियों का पत्ता काट दिया। उसने अपने कोटे में छह नए मंत्री बनाए, जबकि जनता दल यू के सभी पुराने चेहरे सरकार में शामिल किए गए हैं।...

  • बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबियत बिगड़ी

    पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत की। Tej Pratap Yadav इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने लो ब्लड प्रेशर की बात चिकित्सकों को बताई है। चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप अपने...

  • लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी तापमान बढ़ा

    पटना। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Comission) 16 मार्च को तारीखों की घोषणा करने वाला है। इस चुनाव को लेकर अब प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश की नजर बिहार पर रहती है, क्योंकि संभावित सरकार के सियासी जोड़तोड़ में नफा-नुकसान यह प्रदेश तय करता रहा है। Bihar Lok Sabha Election आगामी लोकसभा चुनाव में भी बिहार की कुल 40 सीटों पर सभी दलों की नजर रहेगी। पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में प्रदेश में सभी सात चरणों में वोटिंग कराई गई थी, इस कारण इस...

  • बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विदेश दौरे से वापस लौटने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expension) को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। कहा जा रहा है कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। Nitish Kumar भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने भी मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। इसमें...

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे

    पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को एकदिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। अमित शाह दोपहर में पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। Amit Shah Bihar Tour अमित शाह यहां से पटना के जगदेव पथ स्थित आईसीएआर बिल्डिंग परिसर जाएंगे, जहां वे बिहार भाजपा के 'पितामह' कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की स्मृति में...

  • ‘मोदी का परिवार’ को मिला जदयू का साथ

    पटना। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया (Social Media) पर 'मोदी का परिवार' कैंपेन को अब जदयू (JDU) का भी साथ मिला है। जदयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था। Modi Family JDU Support इसके बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार ' कैंपेन शुरू कर दिया। बिहार...

  • नीतीश ने विधान परिषद चुनाव के लिए भरा पर्चा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल कर दिया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नीतीश जदयू के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। जदयू की ओर से खालिद अनवर ने भी नामांकन पत्र भरा। Nitish Kumar Filed Nomination इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। नीतीश के पर्चा भरने के मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary)...

  • डेढ़ साल बाद बिहार पहुंचे मोदी

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ साल के बिहार के दौरे पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बिहार और पूरे देश के लिए एक लाख 81 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सद्भाव दिखाया और लालू प्रसाद व उनके परिवार के खिलाफ जम कर हमला किया। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री शुक्रवार को बंगाल से बिहार पहुंचे और औरंगाबाद व बेगूसराय में सभा को संबोधित किया। नीतीश कुमार दोनों जगह उनके साथ थे। Narendra Modi Aurangabad Inauguration प्रधानमंत्री ने...

  • नीतीश ने 5000 से ज्यादा योजनाओं का किया शिलान्यास

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में शनिवार को करोड़ों रुपए की योजनाओं का तोहफा प्रदेशवासियों को देने जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12,268.68 करोड़ रुपए की लागत की कुल 5,471 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। Nitish Kumar Scheme सभी योजनाएं ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और लघु जल संसाधन विभाग की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की 3,904.33 करोड़ रुपए की लागत से 4 ग्रिड उपकेन्द्रों का उ‌द्घाटन एवं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबद्ध योजना-2...

  • बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 विधानसभा से पास

    पटना। बिहार में माफियाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से 'बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक-2024' गुरुवार को विधानसभा (Assembly) से पास हो गया। बिहार विधानसभा में सरकार की तरफ से मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) ने 'बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक-2024' को सदन के पटल पर रखा। मंत्री ने कहा कि समय के साथ कानून में भी बदलाव जरूरी है। Bihar Crime Control Bill 2024 चार दशक वर्ष पूर्व अपराध नियंत्रण अधिनियम की परिकल्पना की गई थी, तब इस तरह के अपराध नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बदलती स्थिति को देखते हुए जनमानस के अनुरूप नया अधिनियम...

  • राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

    पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हिजाब के समर्थन में दिए बयान को लेकर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को 'व्याकुल भारत' बताते हुए कहा कि वे वोट की खातिर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि देश में सामाजिक, सौहार्द नहीं रहे, इसलिए वह दूसरों को भड़काने का काम करते हैं। Giriraj Singh Distressed India कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात के दौरान हिजाब से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि महिला जो पहनना चाहती है,...

  • नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष

    Narendra Narayan Yadav :- जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को शुक्रवार को बिहार विधानसभा का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दर्ज नहीं किए जाने के कारण सर्वसम्मति से यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन में इसकी घोषणा की। यादव के निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित विभिन्न दलों के विधायकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। नरेंद्र नारायण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है...

  • बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का इस्तीफा

    Maheshwar Hazari :- बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इसकी सूचना विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को जारी की। नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के पहले उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मामले में हजारी ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद से इस्तीफा दिया है। मैं पार्टी का एक सिपाही हूं, पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन करेंगे। हजारी चार बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री...

और लोड करें