• ग्वालियर मंडी के 4 व्यापारियों को सजा

    Gwalior Market :- मध्य प्रदेश में कारोबारियों द्वारा आपसी सांठगांठ कर शासन को नुकसान पहुॅचाने के मामले में ग्वालियर के ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायालय ने चार मंडी कारोबारियों को सजा सुनाई है।  आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि व्यापारिक फर्मों द्वारा सांठ-गांठ से फर्जी अनुज्ञा पत्र बनाकर मंडी समिति लश्कर को वर्ष 2000-2001 में 18 लाख 38 हजार 214 रूपये की आर्थिक क्षति पहुँचाने के प्रकरण में विशेष न्यायालय ईओडब्ल्यू ग्वालियर द्वारा चार मंडी व्यापारी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। वहीं मंडी कर्मचारी सागरमल गर्ग की मृत्यु होने से उनके विरूद्ध प्रकरण...

  • राष्ट्रपति द्रौपदी के ग्वालियर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने की अगवानी

    Shivraj Singh Chauhan :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के प्रवास पर है। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुॅची। हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति का संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ आत्मीय स्वागत किया। ग्वालियर की पावन धरा पर आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रपति ग्वालियर पहुॅचने के बाद महाराजा सर...