• मुलायम के बिना अखिलेश के लिए कड़ी चुनौती बना लोकसभा चुनाव

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 नेताजी मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के बिना लड़ रही है। नेताजी के उत्तराधिकारी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते यह चुनाव अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए यह कड़ी परीक्षा है। पार्टी को ऊंचे पायदान पर पहुंचाने और पार्टी का पुराना बर्चस्व कायम रखने की चुनौती उन पर है। Akhilesh Yadav राजनीतिक जानकर बताते हैं कि सपा के गठन के बाद से अब तक जितने भी चुनाव हुए, उसमें मुलायम की बड़ी भूमिका रहती थी। इस बार यूपी में विपक्षी गठबंधन को अखिलेश लीड कर रहे हैं। लेकिन मुलायम के...

  • यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार

    लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की जिम्मेदारी 1990 बैच के आईएएस दीपक कुमार (Deepak Kumar) को मिली है। आयोग ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है। दरअसल, चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया था, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी थी। Deepak Kumar इसके साथ ही यूपी में भी संजय प्रसाद से प्रमुख सचिव गृह का चार्ज ले लिया गया और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) के...

  • डिंपल यादव ने ईवीएम पर उठाए सवाल

    मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं। इसी बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। लोगों के मन में शंका का भाव है। सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत सारे लोग इसे लेकर सवाल कर रहे हैं। Dimple Yadav पिछले चुनाव (Election) में लोगों ने यह बात बोली है कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था, लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है। एक तरह...

  • तेजी से समृद्धि के पथ पर अग्रसर है लखनऊ: राजनाथ सिंह

    लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ है, वह योगी जी के सहयोग से हो रहा है। लखनऊ तेजी से समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Rajnath Singh रक्षा मंत्री ने बताया कि अवध चौराहे पर अंडरपास, गोसाईगंज-बनी-मोहन मार्ग पर अनूपगंज में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-188 स्पेशल पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु, किसान पथ से भटगांव डिफेंस नोड संपर्क मार्ग,...

  • कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर को हमेशा रखा उपेक्षित: जेपी नड्डा

    आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा की गई, उनको दरकिनार रखा गया, उनके योगदान को कम आंका गया। जेपी नड्डा गुरुवार को आगरा जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित 'अनुसूचित जाति महासम्मेलन' और 5,198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। JP Nadda Target Congress उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को, अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से...

  • यूपी की सभी सीटों पर एनडीए की जीत: केशव प्रसाद मौर्य

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को सुभारती विवि के मागल्य प्रेक्षागृह में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि रामलला मंदिर बनाने, प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने और पूरे देश को राममय बनाने के लिए यूपी की सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। Keshav Prasad Maurya NDA Seat अपने एक दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए...

  • लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर विचार करने के लिए चल रही इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के अन्य अहम नेता भी मौजूद हैं। Lok Sabha Election BJP Meeting शाह और नड्डा बुधवार...

  • धामी सरकार ने पेश किया 89,230 करोड़ का बजट

    देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को धामी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में 89,230.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सरकार को 88,597.11 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। इसमें 60,552.90 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति और 28,044.21 करोड़ की पूंजीगत प्राप्तियों का अनुमान लगाया गया है। Pushkar Singh Dhami Budget वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित है। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड...

  • समाज की भावनाओं को शासन तक पहुंचाने का मीडिया सशक्त माध्यम: योगी

    Yogi Adityanath :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज की भावनाओं को शासन तक पहुंचाने का मीडिया एक सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार भी हर न्यूज को सुझाव के रूप में देखती है। न्यूज अगर सत्य है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई संवेदनशील सरकार उसका संज्ञान ना ले। हमारी सरकार हर खबर का संज्ञान लेती है, बशर्ते वो कोई प्रोपगेंडा ना हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी स्तंभों का...

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक पर मायावती ने जताई चिंता

    Mayawati :- उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के रद्द होने के बाद बसपा मुखिया मायावती ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि पेपर लीक होने से राज्य की बदनामी होती है। बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से संबंधित परीक्षा का रद्द होना अति-गंभीर एवं चिंतनीय। इससे राज्य व सरकार की बड़ी बदनामी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों का भविष्य खराब होकर उनका जीवन दांव पर लग जाता है। यूपी आखिर कब पेपर लीक मुक्त प्रदेश होगा?...

  • उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Narendra Modi :- उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुए सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, ''हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुआ हादसा दुख से भर देने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद...

  • राहुल गांधी ने मुरादाबाद से शुरू की न्याय यात्रा, प्रियंका शामिल

    Rahul Gandhi :- यूपी के मुरादाबाद से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को फिर से आगाज हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लाल रंग की जीप पर दोनों भाई बहन साथ हैं। भीड़ में राहुल गांधी को एक बच्चा नजर आया। उन्होंने उसको जीप पर बैठा लिया। वह उस बच्चे से लगातार कुछ बातें करते रहे। लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। न्याय यात्रा करीब 5 किमी. चल चुकी है। यात्रा अब संभल फाटक पहुंची है। बड़ी संख्या में...

  • जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया: मुख्यमंत्री योगी

    Yogi Adityanath :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को नए कलेवर के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर पीएम मोदी का आगमन हुआ है। साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनास डेयरी बनी है। लगता है कि यह किसानों और पशुपालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है। यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही भारत की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी...

  • दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ईडी ने केजरीवाल को सातवां समन जारी किया

    Arvind Kejriwal :- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उसके समक्ष पेश होने के लिए सातवां समन जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल को 26 फरवरी को वित्तीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले, सोमवार को केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में ईडी के छठे समन पर भी उपस्थित नहीं हुए। आप सूत्रों के मुताबिक, समन असंवैधानिक था और फिलहाल ईडी के सामने पेश होने की वैधता अदालत में जांच के दायरे में...

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची उन्नाव

    Bharat Jodo Nyay Yatra :- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया। राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए। यात्रा लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से होकर उन्नाव शहर के अंदर से होते हुए कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था...

  • चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामला: केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया

    Arvind Kejriwal :- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इस "कठिन समय" में लोकतंत्र को बचाया है। न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए विवादास्पद चुनाव में पड़े मतों की दोबारा गिनती करने और आठ "विरूपित" मतपत्रों पर विचार करने के बाद परिणाम घोषित करने का निर्देश देगा। निर्वाचन अधिकारी ने उन आठ "विरूपित" मतपत्रों को अवैध करार दिया था। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’...

  • कांग्रेस की यात्रा में अखिलेश के शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

    Akhilesh Yadav :- लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी जारी है। फॉर्मूला तय न होने के कारण अखिलेश राहुल की यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए बने गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला उलझा हुआ है। आपसी सहमति न बन पाने के कारण विपक्ष को सत्ता पक्ष का मुकाबला करने के बजाए अपनों से ही जूझना पड़ रहा है। जहां सत्ताधारी दल ने अपने पहले चरण का प्रचार खत्म कर दिया है। ऐसे में गठबंधन के लोगों को आपस...

  • भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव है: मुख्यमंत्री योगी

    Yogi Adityanath :- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वो संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई समृद्धियों को प्राप्त कर रहा है। यहां आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी दोनों ही है। पहले की सरकारों ने न तो आस्था का सम्मान किया और ना ही आजीविका ही दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें सोमवार को ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान...

  • सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल की योजना बनाते 15 व्यक्ति गिरफ्तार

    Constable Recruitment Exam :- उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के आरोप में 15 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने कहा, “हमने सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के लिए 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस थाने की निगरानी टीम ने गिरफ्तारी की है। सत्रह और 18 फरवरी को हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की इस परीक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस...

  • किसानों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः योगी

    Yogi Adityanath :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 फीसदी है, लेकिन देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी से अधिक शेयर यूपी का है। प्रदेश के अंदर किसान औद्यानिक फसलों के लिए मात्र 10 फीसदी कृषि योग्य भूमि का ही उपयोग करते हैं, जबकि 10 फीसदी भूमि में कृषि की कुल जीडीपी में 24 फीसदी शेयर औद्यानिक फसलों के माध्यम से किसानों व प्रदेश...

और लोड करें