• मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू का नामांकन भरवाने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। Kamal Nath एक जनसभा में उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि छिंदवाड़ा "इसका या उसका गढ़ है", तो यह किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है। पिछली बार ही थोड़ी सी कसर रह गई। जहां 20 लाख वोटर हों और...

  • ट्रेन में सफर करके प्रचार के लिए पहुंचे शिवराज

    विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज क्षेत्र में प्रचार के लिए ट्रेन से यात्रा करके गंजबासौदा पहुंचे। चौहान भोपाल बिलासपुर ट्रेन के स्लीपर कोच में भोपाल से सवार होकर गंजबासौदा पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थीं। Shivraj Singh Chauhan रास्ते में जगह जगह लोगों ने श्री चौहान का स्वागत किया और पूर्व मुख्यमंत्री अपने ही अंदाज में लोगों से मिलते रहे। चौहान ने यात्रा से संबंधित फोटो सोशल मीडिया (Social Media) एक्स पर साझा करते हुए लिखा है भोपाल...

  • हर मतदान केंद्र पर 370 नए वोट बढ़ाने का लक्ष्य: विष्णु दत्त शर्मा

    पन्ना। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने अपने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से हर मतदान केंद्र में 370 वोट बढ़ाने का आह्वान किया है। पन्ना में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में पार्टी में नए जोड़ने हैं। Vishnu Dutt Sharma साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का संदेश घर-घर तक पहुंचना है। भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है। खजुराहो...

  • छिंदवाड़ा किसी हालत में नहीं छोडूंगा: कमल नाथ

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने जबलपुर से चुनाव लड़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा को किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। कमल नाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से उनके जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव (Election) लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया। Kamal Nath उन्होंने साफ तौर पर कहा, ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं छिंदवाड़ा किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। राज्य में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आने वाले समय...

  • मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

    भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। ब्यावरा से शाजापुर पहुंची यात्रा के सामने लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। राहुल गांधी को इन लोगों ने आलू भी दिए। Rahul Gandhi Modi Slogan राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची। वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और...

  • मप्र को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 17,000 करोड़ की सौगात

    भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए गुरुवार सौगातों का दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में लगभग 17 हजार करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को जहां विकास परियोजनाओं की सौगातें दी, वहीं मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। Narendra Modi 17000 Crore Project उन्होंने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में राजधानी के लाल परेड ग्राउंड से राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) जुड़े। प्रधानमंत्री...

  • डिंडोरी में पिकअप पलटने से 14 की मौत

    डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले (Dindori District) में सवारी वाहन के पलटने से 14 लोगों के मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों की मदद का ऐलान किया है। गुरुवार सुबह बिछिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। Pickup Accident 14 Killed हादसे की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया...

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर उसी दिन से यात्रा में शामिल रहेंगे। वे पूरी यात्रा के दौरान छह मार्च तक इसी यात्रा में शामिल रहेंगे। (वार्ता)

  • कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में

    Kamal Nath :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है। बीते कुछ दिनों से राज्य की सियासत में एक बार फिर दल बदल की हवा चल रही है और इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं कई नेताओं के आए बयानों ने तो जमीनी स्तर तक...

  • कांग्रेस विधायक सुतली बम की माला पहनकर पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा

    Ram Kishore Dogne :- मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कांग्रेस आक्रामक है और हरदा के विधायक आर के दोगुने सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंच गए। हरदा की मगरधा रोड के करीब स्थित बैरागढ़ में मंगलवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोट हुए और उसके बाद आग भी लग गई। इस हादसे में लगभग आधा सैकड़ा मकान प्रभावित हुए हैं, वही 11 लोगों की मौत हुई है और डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हरदा के विधायक दोगने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते...

  • कांग्रेस को मध्य प्रदेश में झटका, जबलपुर महापौर सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    Jagat Bahadur Annu :- मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई पार्षदों और पंचायत के पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जबलपुर महापौर जगत बहादुर नगर निगम के पार्षद के अलावा डिंडोरी की जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। राज्य का महाकौशल वह इलाका है जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ...

  • पीएम मोदी ने गरीबों की सेवा और विकास पर फोकस करने का दिया निर्देश: मोहन यादव

    Mohan Yadav :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें गरीबों की सेवा और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश देते हुए केंद्र सरकार की तरफ से राज्य के विकास के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। पिछले दिनों...

  • पार्टी तय करेगी कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव: कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर आज कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि कौन लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से उनके या उनके पुत्र श्री नकुलनाथ के चुनाव लड़ने संबंधित सवालों पर कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि कौन लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अभी ये तय नहीं है। सबसे बातचीत चल रही है, जो पार्टी कहेगी, वही किया जाएगा। छिंदवाड़ा से वर्तमान में श्री नकुलनाथ सांसद हैं। वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के पार्टी छोड़ने की...

  • चित्रकूट में हर साल लगेगा रामायण मेला: मोहन यादव

    Mohan Yadav :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए कहा कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के साथ हर साल रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के दशहरा मैदान में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलापथक दल ने मध्य प्रदेश गान प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से हुई भगवान श्रीराम की प्राण...

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को राजनीति का मंच बनाया: कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर हुए आयोजन को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व बीजेपी सरकार पर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है...

  • पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Mohan Yadav :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने बिहार के एक दिवसीय दौरे के क्रम में गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर एमपी के मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यादव के पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने के पहले ही भाजपा के कार्यकर्ता हवाई अड्डा पहुंच गए थे। सीएम के पहुंचने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पुष्पगुच्छ देकर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मध्य प्रदेश के सीएम यादव यहां से सीधे श्री कृष्ण मेमोलियल हॉल पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच की ओर से उनका अभिनंदन किया जा रहा है।...

  • मप्र में 22 जनवरी को ड्राई डे

    Madhya Pradesh News :- अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस दिन मध्य प्रदेश में शराब, भांग सहित तमाम मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होगी। राज्य सरकार ने इस दिन को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में ड्राई डे घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की...

  • उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या

    Mahakaal temple Ujjain :- बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हमारा पुराना सपना पूरा हो रहा है, इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है।  महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा की बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या भेजा जाएगा...

  • गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का उद्देश्य: विष्णुदत्त शर्मा

    Vishnu Dutt Sharma :- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि हर गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए जीवन स्तर में बदलाव लाना केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है। शर्मा ने जिले के गुनौर विधानसभा के ग्राम बड़वारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव और घर-घर पहुंच रही है। इस दौरान संकल्पबद्ध तरीके से प्रत्येक नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। योजनाओं के लाभ से...

  • मैं दिल्ली क्यों जाऊंगा, मध्य प्रदेश में सक्रिय रहूंगा: कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे और मध्य प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पिछले दिनों विदेश प्रवास पर थे और वह विधानसभा सत्र के दौरान सदस्यता की शपथ नहीं ले पाए थे। सोमवार को उन्होंने विधानसभा सदस्य की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ को विधायक की शपथ दिलाई।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित तमाम बड़े नेता...

और लोड करें