जंग अभी जारी है! यूक्रेन राष्ट्रपति ने ठुकराया अमेरिका का ऑफर, 28 देश यूक्रेन को सैन्य मदद देने को राजी

ByNaya India,
Share
जंग अभी जारी है! यूक्रेन राष्ट्रपति ने ठुकराया अमेरिका का ऑफर, 28 देश यूक्रेन को सैन्य मदद देने को राजी
नई दिल्ली | Russia Ukraine Battle: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का आज शनिवार को तीसरा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि यूक्रेन ने हथियार नहीं डाले हैं और वह रूसी सैनिकों को बराबर जवाब दे रहे हैं। रूसी सैनिकों के साथ सड़कों पर लड़ाई चल रही है। बता दें कि, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है और रूस की ओर से लगातार बमबारी जारी है। जिससे यूक्रेन के कई रिहायशी शहर तबाह हो गए हैं। मदद को आगे आया फ्रांस, भेजे हथियार दो दिनों से अकेले पड़े यूक्रेन की मदद को फ्रांस आगे आया है। फ्रांस की तरफ से यूक्रेन को सैन्य सहायता के तौर पर हथियार भेजे जा रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुद इसकी जानकारी दी है। वहीं, ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन सहित 28 देशों ने यूक्रेन को सैन्य मदद के साथ मेडिकल और अन्य सहायता देने पर सहमति जताई है। ये भी पढ़ें:- रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भारत ने नहीं डाला वोट, रूस ने किया UNSC के प्रस्ताव को वीटो यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिकी ऑफर वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के देश छोड़ने के ऑफर को ठुकरा दिया है और अमेरिका से कहा कि उन्हें ना तो हथियार चाहिए ना ही सवारी। बता दें कि, शनिवार को अमेरिकी वायुसेना के तीन विमान रोमानिया हवाई क्षेत्र उड़ाने भरते देखे गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये विमान अमेरिका की ओर से रस्कयू के लिए भेजे गए थे। ये भी पढ़ें:- नहीं रूक रहे रूसी सेना के कदम, गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, कई इलाकों पर रूस का कब्जा राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडिया जारी कर कहा- हम देश की रक्षा कर रहे हैं आपको बता दें कि, रूसी सेना के लगातार हमलों और राजधानी कीव के बड़े हिस्से पर कब्जे के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की देश में डटे हुए हैं। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर कहा है कि, हम कीव में हैं। हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। बाहर न निकले लोग, सड़कों पर चल रही हैं गोलियां इसी बीच कीव के अधिकारियों से लोगों से अपील की गई है कि रूसी सैनिकों के साथ सड़कों पर लड़ाई चल रही है, इसलिए वे खुले में नहीं आएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही घरों की खिड़कियों के समीप, बालकनी में नहीं जाने को कहा गया है।

और पढ़ें