कराची। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के कारण उनकी पार्टी भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के खतरे का सामना कर रही है। फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में कुरैशी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, जहां तक दिल्ली चुनाव की बात है, जहां नतीजे मंगलवार को घोषित होने वाले हैं, वहां लग रहा है कि भाजपा भारी मुश्किल में है और उस पर एक बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी प्रचार को दुनिया का समर्थन नहीं मिलने के संदर्भ में कुरैशी ने कहा कि 'बहुत से देशों को लगता है कि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, इसीलिए वे अपने आर्थिक हितों के खिलाफ नहीं जाते हैं।
मोदी की भाजपा सीएए के कारण दिल्ली चुनाव हार रही: पाक विदेश मंत्री
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...