मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी सफलता यह है कि वह असफलता से नहीं डरते हैं।
जॉन ने कहा, "मैं बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आता हूं और आज भी मैं अपने मूल्यों पर मजबूती से खड़ा हूं। मेरी सबसे बड़ी सफलता यह है कि मैं असफलता से नहीं डरता हूं।
और अगर आपको किसी चीज से डर नहीं लगता है तो आप वो सारी चीजें कर सकते हैं, जो आप करना चाहते हैं, क्योंकि आपको सफलता और असफलता बराबर मिलेगी। इसलिए असफलता मुझे ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं।" अभिनेता ने अपने विचार चैट शो 'नॉट जस्ट सुपरस्टार्स' में व्यक्त किए। उनके साथ उनके व्यक्तिगत ट्रेनर विनोद चन्ना भी मौजूद थे। यह शो भारत में जी कैफे पर प्रसारित होता है।
असफलता मुझे प्रभावित नहीं करती : जॉन अब्राहम
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...