सिंघवी क्या झारखंड से राज्यसभा जाएंगे?
कांग्रेस नेता और देश के जाने माने वकील अभिषेक सिंघवी राज्यसभा जाते जाते रह गए। कांग्रेस ने उन्हें अपने हिसाब से सबसे सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया था। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और 40 विधायकों का बहुमत है। तीन निर्दलीय भी कांग्रेस के साथ ही थे। जबकि दूसरी ओर भाजपा के सिर्फ 25 विधायक थे। तभी जीत में कोई संशय नहीं था। लेकिन कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे सिंघवी और भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले। abhishek manu singhvi अंत में लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें सिंघवी...