Chief Minister

  • भाजपा में सीएम के फैसले आज?

    नई दिल्ली। भाजपा में अपने नए मुख्यमंत्रियों पर विचार निर्णायक कगार पर है। जानकार सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ तीनों राज्यों में नए चेहरे मुख्यमंत्री होंगे। नए चेहरों के साथ प्रशासनिक अनुभव और जातिय समीकरण की कसौटी में फैसला होता लगता है। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की भी कवायद है। यों चर्चाओं में मुख्यमंत्री पद के कई नाम है। राजस्थान के लिए केंद्र में मंत्री अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर विचार है वहीं उप मुख्यमंत्री के नाते दीया कुमारी, बालकनाथ औरकिरोड़ी लाल मीणाके नाम है। छतीसगढ़ में रेणुका...

  • कर्नाटक में सिद्धरमैया बने मुख्यमंत्री और शिवकुमार उपमुख्यमंत्री

    बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया (Siddaramaiah) और डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ। गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता...

  • मुख्यमंत्री-राज्यपाल विवाद: संवैधानिक हस्तियों के बीच टकराव कितना सही…?

    भोपाल। भारत की आजादी के बाद लगभग दो दशक तक देश में कहीं भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच किसी तरह का विवाद पैदा नहीं हुआ था, उसका मुख्य कारण यह था कि राज्यपालों की नियुक्तियां राजनीतिक आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के गुणों व योग्यता के आधार पर की जाती थी, किंतु उसके बाद जब से राज्यपालों की नियुक्ति में राजनीति संबंधित शख्स की विचारधारा और सत्तारूढ़ केंद्र के राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने की कसौटी पर मूल्यांकन होने लगा तब से इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है, आज देश के एक दर्जन से...