Grand Alliance

  • बिहार के महागठबंधन में बढ़ता तकरार, मंत्री और एमएलसी आमने-सामने

    Nitish Kumar :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही देश के स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे हों, लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के आईएएस अधिकारी केके पाठक का विवाद पार्टी स्तर तक पहुंचा, उससे लग रहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस तरह बिहार के मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी और राजद नेता और एमएलसी सुनील कुमार सिंह बयान दे रहे हैं, उससे साफ है कि राजद और जदयू के बीच खींची लकीर अब मोटी होती जा रही है।...

  • महागठबंधन के पोस्टर से राहुल गांधी गायब

    पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भले ही विपक्षी दलों में एकजुटता की बात कर रहे हों, लेकिन 25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली के लिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर आयोजकों को नहीं भा रही। रैली के लिए लगाए गए विभिन्न पोस्टरों से राहुल गांधी की तस्वीर गायब है। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन की पहली रैली आयोजित होने वाली है। इसको लेकर पूर्णिया में जगह-जगह महागठबंधन की प्रस्तावित रैली के पोस्टर...

  • उत्तर प्रदेश में भी बनेगा महागठबंधन!

    बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी भाजपा विरोधी पार्टियों का महागठबंधन बन सकता है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का तालमेल पहले से है। इसमें बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के जुड़ने से महागठबंधन बनेगा। अलग अलग समय में ये दोनों पार्टियां सपा के साथ चुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस ने 2017 का विधानसभा चुनाव और बसपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ा था। इसके बाद 2020 में दोनों अलग लड़े लेकिन बसपा को छोड़ कर जो दो गठबंधन बने उसमें अपना दल का कृष्णा पटेल गुट, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल आदि शामिल थे।...