लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव आईएएस टॉपर
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अलग अलग श्रेणियों में 1,016 लोग चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। यूपीएससी की इस परीक्षा में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए चुने गए हैं। वहीं, दो सौ उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा...