बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी
नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 16 सीटें बचाने में कामयाब हो गए। पिछली बार वे एनडीए में रहते हुए 17 सीटों पर लड़े थे। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश...