चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत्र चौटाला ने अधिकारियों को राज्य में इस बार धान खरीद के लिये पहले तीन गुना यानि लगभग 600 केंद्र बनाने तथा अनाज मंडियों में तोल के इस्तेमाल में लाये जाने वाले धर्म कांटों की 15 दिन में जांच करने के निर्देश दिये हैं1
चौटाला ने आज सीजन 2020-21 के लिए धान एवं बाजरा की खरीद हेतु की गई तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के दास, हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक सुमेधा कटारिया, खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए धान खरीद केंद्र किसानों के नजदीक बनाए जाएं ताकि उन्हें अपना धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें यह सुविधा नज़दीक ही मिले। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के समय धर्मकांटों पर तोल को लेकर किसानों की आमतौर पर शिकायतें रहती हैं इसलिए अधिकारी अगले 15 दिनों में सभी मंडियों में इन धर्मकांटों का निरीक्षण करें और जहां गड़बड़ी दिखाई दे उसे ठीक कराएं।
हरियाणा में बनेंगे 600 धान खरीद केंद्र
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...