कारोबार

एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया

ByNI Business Desk,
Share
एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया
नई दिल्ली। हिंदी में एलेक्सा को आए एक साल पूरे हो चुके हैं, ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में और भी कई स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल देश में एलेक्सा हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में मौजूद है। एमेजॉन इंडिया में एलेक्सा के लिए कंट्री हेड पुनीश कुमार ने बताया, मैं भविष्य की उतनी सटीक वर्णना तो नहीं कर सकता, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि एलेक्सा दिन-पर-दिन समझदार होती जा रही है। हम उसके ज्ञान को बढ़ाने की दिशा में निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह आगे कहते हैं, हम अपने अधिक से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं को क्लेओ स्किल को आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं और ताकि वे एलेक्सा को नई-नई भारतीय भाषाओं के बारे में सिखा सकें। क्लेओ एक लैंग्वेज लर्निग स्किल है, जिसमें ग्राहक एलेक्सा को हिंदी, तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू, गुजराती और अन्य भाषाओं में जवाब देकर एलेक्सा को इनकी तालीम दे सकते हैं।
Published

और पढ़ें