तेल विपणन कंपनियों ने अगस्त में विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि एक अगस्त से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन के दाम 12,300 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाये गये हैं।
हालांकि अलग-अलग स्थानों पर परिवहन लागत तथा अन्य कारणों से इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस साल एक अप्रैल के बाद से विमान ईंधन के मूल्य का अपडेट देना बंद कर दिया है।
Also Read : एयर इंडिया मुंबई से टोरंटो के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान
पश्चिम एशिया संकट के कारण अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विमान ईंधन के दाम तेजी से बढ़े। जून के बाद हालांकि इसमें कुछ नरमी जरूर आयी है लेकिन यह अब भी ऊंची बनी हुई है।
विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय में 35 से 40 प्रतिशत इसी मद में खर्च होता है। बढ़ी लागत को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने शुक्रवार को ही अपने वाईड-बॉडी विमानों का परिचालन बंद करने की घोषणा की है। ऐसे में विमान ईंधन के दाम बढ़ने से विमान सेवा कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जिसका असर हवाई किराये पर भी दिख सकता है।
Pic Credit : ANI
