नई दिल्ली | Elon Musk Twitter: ट्विटर को लेकर करीब 6 महीने से चला आ रहा ड्रामा अब खत्म हो चुका है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के हाथों में ट्विटर कमान आ गई है और एलन मस्क कंपनी के नए चीफ इन चार्ज बन गए हैं। अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर कई बड़े बदलाव करने शुरू कर दिये हैं। जिसके बाद सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी छोड़ दी है। उनके साथ ही सीएफओ नेड सेगल भी कंपनी से हट गए हैं। आपको बता दें कि, पराग अग्रवाल करीब एक दशक तक ट्विटर में अपनी सेवाएं दे चुके थे।
Elon Musk Twitter: गौरतलब है कि, कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच नोक झोंक चल रही थी जिसके बाद पराग ने कंपनी छोड़ दी है। खबरें तो ये है कि, एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को कंपनी से निकाल दिया है।
ये भी पढ़ें:- दिवाली बाद फिर उछला कोरोना का आंकड़ा, आज सामने आए 2,208 नए मामले
लिखा- ‘पक्षी आजाद हो गया’…
पराग अग्रवाल को कंपनी से निकालने के बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट कर सबकों चौंकाया है। उन्होंने पराग अग्रवाल को लेकर ट्वीट में लिखा है कि पक्षी आजाद हो गया। इस ट्वीट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया और 30 हजार से ज्यादा यूजर्स ने री-ट्वीट भी किया है।
ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार, गाड़ी में दूसरी महिला के साथ पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ तो…
the bird is freed
— Elon Musk (@elonmusk) October 28, 2022
एलन मस्क ने लगाए थे गंभीर आरोप
Elon Musk Twitter: एलन मस्क ने पराग अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने की बात कही थी। साथ उन्होंने कहा कि, वह ट्विटर को ‘अधिक मानवता की मदद करने की कोशिश करने के लिए खरीद रहे हैं’।