नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अक्टूबर से टर्मिनल-2 से दुबारा उड़ानें शुरू होंगी। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने आज बताया कि एक अक्टूबर से गोएयर की सभी उड़ानें और इंडिगो की ‘2000 सीरीज’ की उड़ानें टी-2 से रवाना होंगी। छह महीने बाद इस टर्मिनल पर उड़ानों की आवाजाही दुबारा शुरू हो रही है।
कोविड-19 के कारण दो महीने बंद रहने के बाद 25 मई को जब देश में घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू हुईं तो उड़ानों की संख्या कम होने की वजह से दिल्ली में सिर्फ एक ही टर्मिनल टी-3 का इस्तेमाल जा रहा था। अब उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ ही कुछ उड़ानों को टी-2 पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
डायल ने बताया कि 01 अक्टूबर से टी-2 पर 96 जोड़ी उड़ानों का परिचालन होगा। अक्टूबर के अंत तक यह संख्या बढ़ाकर 180 की जायेगी। टर्मिनल पर गोएयर के लिए 11 और इंडिगो के लिए 16 काउंटर होंगे। एक अक्टूबर को पहली उड़ान सुबह 6.25 बजे रवाना होगी। इंडिगो की यह उड़ान दिल्ली से श्रीनगर जायेगी।
दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से उड़ानें एक अक्टूबर से
और पढ़ें
-
आजम खान को सात साल की सजा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें और...
-
सत्येंद्र जैन की जमानत रद्द, तिहाड़ पहुंचे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की...
-
बॉन्ड्स के नंबर 21 मार्च तक दें
नई दिल्ली। पिछले 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी बार भारतीय स्टेट बैंक को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च...
-
चुनावी बॉन्ड से आगे क्या रास्ता?
राजनीतिक चंदे के लिए बनाई गई चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था विफल हो गई है। चुनावी चंदे को साफ-सुथरा बनाने और...