मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 517.63 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.24 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 476.88 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.74 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.56 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर
और पढ़ें
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...