मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 540 अरब डॉलर के पार रहा है।
इससे पहले 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.88 अरब डॉलर बढ़कर यह 541.43 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 498.36 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 32.1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 37.52 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.65 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गया।
विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 542 अरब डॉलर पर पहुँचा
और पढ़ें
-
माफिया मुख्तार अंसारी की अस्पताल में मौत, सपा ने दुख जताया
बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल...
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...