मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले सप्ताह में यह 1.69 करोड़ डॉलर बढ़कर 583.86 करोड़ डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे सप्ताह इसमें मामूली वृद्धि हुई है।
26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 50.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.61 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 17.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.42 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.0 अरब डॉलर पर स्थिर रहा और विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर पर रहा।