Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़कर 682.354 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 682.354 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी है। इससे पहले 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.873 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यह 555.929 अरब डॉलर पर रहा। इसमें अमेरिकी डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं जिनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है।

Also Read : मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.75 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 5.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.617 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने से पहले 27 फरवरी को विदेशी मुद्रा भंडार 728 अरब डॉलर के पार था। लेकिन संकट के दौरान 26 जून तक यह घटकर 667 अरब डॉलर रह गया था। अब लगातार चार सप्ताह इसमें वृद्धि हुई है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version