Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मामूली बढ़त के साथ खुले सोना और चांदी

gold price

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को सोना एवं चांदी मामूली तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,699 रुपए के मुकाबले1,52,695 रुपए पर खुला। 

सुबह 9:51 पर यह 251 रुपए या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,950 रुपए पर था। 

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,640 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,008 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 2,44,636 रुपए के मुकाबले 2,43,675 पर खुला। 

फिलहाल यह 433 रुपए या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,069 रुपए पर था। 

Also Read : टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,43,253 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,45,473 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,742 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

मध्य पूर्व में लगातार तनाव बना हुआ है। हालांकि, ईरान की ओर से शांति के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव दिया गया है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा से खोलना और युद्ध को खत्म करना है। हालांकि, बीते हफ्ते इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत रद्द होने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक कोशिशें रुक गई हैं।

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में बीते एक वर्ष में सोने 40 प्रतिशत से ज्यादा, छह महीनों में 18 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

वहीं, चांदी ने बीते एक साल में 128 प्रतिशत से ज्यादा और बीते छह महीने में 61 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version