Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोने का दाम 1.33 लाख रुपए के पार

Gold Price At Record High

सोने में सोमवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 539 रुपए बढ़कर 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,22,056 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,562 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 99,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 99,533 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 1,763 रुपए कम होकर 1,93,417 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी का दाम 1,95,180 रुपए प्रति किलो था। 

Also Read : कौन हैं संजय सरावगी? जिन्हें बिहार भाजपा अध्यक्ष की मिली कमान

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.08 प्रतिशत बढ़कर 1,35,061 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.07 प्रतिशत बढ़कर 1,98,769 रुपए हो गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,368 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.98 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

जानकारों का कहना है कि हाल में हुई ब्याज दरों में कटौती सोने और चांदी में तेजी को लगातार सपोर्ट कर रही है। दोनों कीमती धातुओं में आगे की चाल अमेरिका में महंगाई के डेटा और अन्य वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version