नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए उतरकर 41070 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 900 रुपए टूटकर 47200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.56 डॉलर उतरकर 1,558.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 6.60 डॉलर लुढ़ककर 1,549.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर उतरकर 17.78 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए उतरकर 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी की ही गिरावट लेकर 40,900 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपए रह स्थिर रही। चांदी हाजिर 900 रुपए उतरकर 47,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 881 रुपए उतरकर 46,075 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।
सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 41,070 रुपए, सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 40,900 रुपए, चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 47,200 रुपए, चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,075 रुपए, सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपए, सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 30,800 रुपए
सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी 900 उतरी
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...