Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट

gold price

सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है शुक्रवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 695 रुपए कम होकर 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,32,474 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,346 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 99,356 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 1,053 रुपए कम होकर 2,00,067 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,01,120 रुपए प्रति किलो थी। 

Also Read : तकनीक और रिसर्च के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को मिल रही नई गति : गिरिराज सिंह

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.50 प्रतिशत कम होकर 1,33,851 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 2,04,530 रुपए हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना की कीमत 0.05 प्रतिशत कम होकर 4,360 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.17 प्रतिशत बढ़कर 66 डॉलर प्रति औंस हो गई है।  

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सत्र के दौरान सोने ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। इसकी एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती थी। बाजार का फोकस आने वाले समय में अमेरिका में घरों की बिक्री के आंकड़े और अन्य आर्थिक आंकड़ों पर होगा। आने वाले समय में सोना 1,31,500 रुपए से लेकर 1,34,000 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version