Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सरकार ने कच्चे जूट पर भंडारण सीमा लगाई

केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के जूट आयुक्त ने जूट की उपलब्धता में सुधार के लिए इसकी भंडारण सीमा तय कर दी है। ऐसे जूट बेलर जिनके परिसर में बेलिंग प्रेस भी है उनके लिए किसी भी समय अधिकतम 1,000 क्विंटल की सीमा तय की गई है। अन्य सभी भंडारकों के लिए अधिकतम सीमा 100 क्विंटल तय की गई है।

वे स्टॉकिस्ट/बेलर जो अधिसूचना की तिथि तक पंजीकृत नहीं हैं और जिन्होंने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, पांच क्विंटल का भंडार रख सकेंगे। कच्चे जूट से जूट का सामान बनाने वाली जूट मिलों और विनिर्माण इकाइयों के लिए अधिकतम सीमा वर्तमान उत्पादन दर के अनुसार अधिकतम 90 दिनों की खपत के बराबर होगी।

Also Read : परिसीमन विधेयक: सरकार आश्वस्त, विरोध पर अड़ा विपक्ष

यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया था जिसे मंत्रालय ने शनिवार को साझा किया है। इसमें कहा गया है कि निर्धारित सीमा से अधिक भंडार रखने वाली संस्थाओं को अतिरिक्त मात्रा बेचनी होगी और 10 दिसंबर 2026 को या उससे पहले उसे भौतिक से बिक्री की हुई जूट क्रेता को सौंपनी होगी। जब तक रखा गया भंडार निर्धारित सीमा के भीतर न आ जाए नये स्टॉक की सभी खरीद रोक दी जाएगी। एक ही परिसर में रखे कच्चे जूट को एक भंडार माना जाएगा, चाहे वे अलग-अलग व्यापारियों, स्टॉकिस्टों या बेलरों के नाम पर ही क्यों न हों।

मंत्रालय ने कहा है कि जूट आयुक्त के अधिकृत प्रतिनिधि और राज्य पुलिस अधिकारी गोदामों सहित परिसरों में प्रवेश कर तलाशी ले सकते हैं, यह सत्यापित करने के लिए बही-खातों और अभिलेखों का निरीक्षण कर सकते हैं कि भंडार की सही घोषणा की गई है, और आदेश के उल्लंघन में संग्रहित किए जाने का उचित संदेह होने पर कच्चा जूट जब्त कर सकते हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version