कारोबार

हेलो का नया ब्रांड अभियान ‘हेलो पे मिलो’

ByNI Business Desk,
Share
हेलो का नया ब्रांड अभियान ‘हेलो पे मिलो’
नई दिल्ली। देश के प्रमुख क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो ने विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्रेरित करने के मकसद से शुक्रवार को अपने नए और पहले मल्टीमीडिया ब्रांड अभियान ‘हेलो पे मिलो’ शुक्रवार को लांच करने का ऐलान किया। हेलो के मनोरंजन कारोबार प्रमुख चंदित नाबियान ने नए ब्रांड अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान स्व-अभिव्यक्ति के विचार को पैदा करता है और समान विचारधारा वाले लोगों से अपनी पसंद की भाषा में जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। नाबियान ने बताया कि एकीकृत अभियान में हेलो के नए ब्रांड स्लोगन ‘हेलो पे मिलो’ और चार बहुभाषी टीवीसी शीर्षक हास्टल, अखाड़ा, क्रिकेट और शायरी शामिली है। उन्होंने कहा, हेलो में, अपनी पसंद की भाषा में स्व-अभिव्यक्ति के लिए सबसे आरामदायक माहौल को सक्षम करने के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया पर बातचीत करने के तरीके को बदलने का निरंतर प्रयास किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य मौजूदा और संभावित उपयोगकर्ता को अपने ब्रांड के प्रमुख आचरण का पालन सुनिश्चित करना है जिससे वे समावेशी रहें और दिल से जुड़े रहें। यह अभियान लोगों को अपनी रुचि की श्रेणी में बहुभाषी कंटेंट के रोमाचंक अनुभव के लिए हेलो पर एक साथ आने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। इस राष्ट्रीय अभियान को टेलीविजन, डिजिटल और आउटडोर सहित सभी विभिन्न मंचों पर प्रसारित किया जायेगा । इस लक्ष्य सभी क्षेत्रों और उम्र के दर्शकों तक पहुंचना है। अभियान गुरुवार से हिंदी, पंजाबी और तमिल में शुरु हो गया है। इसे आगे चरणबद्ध तरीके से इस वर्ष नौ अलग-अलग भाषाओं में जारी किया जायेगा। हेलो का मिशन लोगों को एक साथ लाकर अपनी भाषा में कंटेंट बनाने और साझा करने के जरिये व्यापक समुदाय के साथ जोड़ना है।
Published

और पढ़ें