Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वैश्विक अस्थिरता से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद

Indian Stock Market

Maharashtra, Jan 18 (ANI): File photo of Bombay Stock Exchange (BSE) building as Sensex slips by 439.77 points, currently at 48,594.90. Nifty down by 152.45 points, currently at 14,281.25., in Mumbai on Monday. (ANI Photo)

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 150.63 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,832.55 और निफ्टी 53.35 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 पर था। 

बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी इन्फ्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। 

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी हेल्थकेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे। 

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी गेनर्स थे। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, बीईएल, एलएंडटी, एचयूएल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और टेक महिंद्रा लूजर्स थे। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 484.80 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,325.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 119.90 अंक या 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,702.60 पर बंद हुआ। 

Also Read : बिहार : तेजस्वी का निशांत पर तंज कहा शिक्षा मंत्री पर पूरा विश्वास

एसबीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार में सत्र के दौरान बिकवाली देखने को मिली। इसके साथ ही, अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़े ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। 

एसबीआई सिक्योरिटीज ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट जोन 23,050-23,000 है। अगर निफ्टी 23,000 के नीचे फिसलता है तो यह 22,850 और फिर 22,700 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, तेजी की स्थिति में 23,300-23,330 एक मजबूत रुकावट का जोन होगा। 

अमेरिका और ईरान के द्वारा एक-दूसरे पर हमले करने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव फिर से बढ़ गया है। हालांकि, कुछ विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों देशों ने शांति के लिए भी बातचीत शुरू कर दी है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version