Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका

निर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी को नोएडा मेट्रो से उसकी एक्वा लाइन के विस्तार के लिए ठेका मिला है।

एलएंडटी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसके ‘हैवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर’ बिजनेस वर्टिकल को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से ‘नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन की विस्तारीकरण परियोजना’ के कुछ हिस्सों की डिजाइनिंग और निर्माण का ठेका मिला है।

Also Read : शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत

इस परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक और डिपो स्टेशन से बोराकी तक 15.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायडक्ट (ऊंचे पुल) की डिजाइनिंग और निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण और उन्हें पूरी तरह तैयार करने का काम भी शामिल है।

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तारीकरण एक महत्वपूर्ण शहरी परिवहन परियोजना बनने जा रही है, जिससे क्षेत्रीय परिवहन संपर्क और यात्रियों की सुगमता में काफी सुधार होगा। यह परियोजना नोएडा के तेजी से फैलते शहरी ढांचे को सहारा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इसे 36 महीने में पूरा किया जाएगा।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version