Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सेंसेक्स की शीर्ष छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.30 लाख करोड़ बढ़ा

Market cap:- सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,03,010.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 66,060.90 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,990.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,53,033.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 68,168.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,85,058.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 39,094.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,91,547.67 करोड़ रुपये रहा। वहीं भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 10,272.84 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 4,95,116.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,135.42 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,72,837.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 5,348.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,87,951.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। (भाषा)

Exit mobile version