नई दिल्ली। लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में आज पाँच-पाँच पैसे की गिरावट रही।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज पाँच पैसे सस्ता होकर 71.96 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी पाँच पैसे घटकर 64.65 रुपये प्रति लीटर रह गयी।
कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल पाँच-पाँच पैसे सस्ता होकर क्रमश: 74.60 रुपये और 77.62 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपये प्रति लीटर रही।
तीनों महानगरों में डीजल के दाम पाँच-पाँच पैसे घटे। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.97 रुपये, मुंबई में 67.75 रुपये और चेन्नई में 68.27 रुपये का बिका।
पेट्रोल-डीजल में पांच पैसे की गिरावट
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...