नयी दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़े। आज डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोतरी हुई । पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ गये। कल दोनों ईंधनों के दामों में लगातार 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल आज 81 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चला गया। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे...
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
कोलकाता 85.68 77.97
लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...