नई दिल्ली | Petrol Diesel Expensive: देश की आम जनता को महंगाई के झटके लगना बराबर चालू है। आज तो गरीब जनता को फिर से महंगाई का दोहरा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ ही रहे हैं आज सीएनजी की कीमतों में भी उछाल आया है। बता दें कि, बीते 16 दिनों के भीतर ही पेट्रोल-डीजल के दामों में 14वीं बार बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते पेट्रोल डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 84 पैसे और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें:- चीन के शंघाई में कोरोना बेकाबू! दूसरे शहरों से बुलाए गए 15 हजार स्वास्थ्यकर्मी, सेना ने संभाला मोर्चा
चार महानगरों आज पेट्रोल-डीजल के दाम ताजा भाव
– दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर।
– मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर।
– कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर।
– चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर।
ये भी पढ़ें:- पंजाब चुनाव में हार के बाद पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के लिए सोनिया मैडम ने की मीटिंग
सीएनजी के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े
CNG Price Today: दिल्ली में आज सीएनजी गैस के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। इस बढ़त के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 66.61 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। आपको बताना चाहेेंगे। पिछले 5 दिन में सीएनजी 6.60 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। देश की जनता ईंधन की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे से भारी परेशानी झेल रही है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में चलती बस में दौड़ा करंट, 3 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल, सीएम गहलोत ने जताया दुख
ब्रेंट क्रूड आॅयल पहुंचा 109.24 डॉलर प्रति बैरल
देश में ईधन की बढ़ती कीमतोें का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में इजाफा होना है। भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है। ब्रेंट क्रूड 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि अमेरिका, कनाडा समेत विकसित देशों में एक साल में पेट्रोल के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं लेकिन भारत में केवल 5 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ है।