नोएडा। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आज कहा कि कंपनी ने नौ मई को ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अपने प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू किया था और इसके बाद से काम लगातार जारी है। कंपनी का कहना है कि उसका कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
कंपनी का कहना है कि वह नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में अपने मौजूदा 3000 कर्मचारियों (कुल कार्यबल क्षमता का 30 प्रतिशत) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लांट में सभी निर्धारित मानदंडों का पालन कर रही है।
कंपनी ने कहा कि वीवो कारखाने में कोई भी कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कंपनी ने कहा, जिस कारखाने में काम चल रहा है, उससे 15 किलोमीटर दूर नए वीवो मैन्युफैक्च रिंग प्लांट की कंस्ट्रक्शन साइट पर दो कर्मचारियों का गलत परीक्षण कर लिया गया था। बहरहाल आज आई ताजा लैब रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कर्मचारियों को कोविड-19 नेगेटिव पाया गया है।
वीवो का कहना है कि कंपनी में नियमित चिकित्सा जांच के साथ ही सामाजिक दूरी जैसे नियमों और आम क्षेत्रों (कॉमन एरियाज) में सीमित आवागमन के सख्त अनुपालन से कारखाने के अंदर सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है।
वीवो इंडिया में ब्रांड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर निपुण मार्या ने कहा, हमारे कर्मचारियों और पार्टनर्स का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। वीवो का कोई भी कर्मचारी आज तक कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कंपनी सभी एहतियाती कदम उठा रही है और सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर रही है।
उत्पादन जारी है, कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव नहीं : वीवो
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...