जैसा कि उम्मीद थी, यह कलरओएस 11 का ट्वीक्ड वर्जन है। जैसे कि ओरिजिनल रियलमी यूआई और कलरओएस 7 हैं।
नारजो 20 सीरीज के तहत तीन डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। ये डिवाइस 20ए, नारजो 20 औ्र नारजो 20 प्रो हैं। रियलमी नारजो 20 सीरीज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए नारजो 10 तथा नारजो 10ए का स्थान लेगा। रियलमी नारजो 20ए दो वेरिएंट : 3जीबी रैम-32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।
इसी तरह, नारजो 20 दो वेरिएंट : 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह भी व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा। जहां तक नारजो 20 प्रो की बात है तो यह 6जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।