Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सेंसेक्स पांच दिन में 6,568 अंक उछला

Maharashtra, May 20 (ANI): Display board at Bombay Stock Exchange shows Sensex rises up 39000 points as exits poll indicates BJP led NDA will win Lok Sabha election -2019 on Monday. (ANI Photo)

घरेलू शेयर बाजारों में इस सप्ताह रही जबरदस्त तेजी से प्रमुख सूचकांक पांच दिन में 8.5 प्रतिशत से अधिक उछल गए और पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद पहली बार सेंसेक्स 81 हजार अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 25 हजार अंक के पार बंद हुआ।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सप्ताह के पांच कारोबारी दिन में ही सेंसेक्स 6,568.49 अंक (8.82 प्रतिशत) चढ़कर शुक्रवार को 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में सभी पांच दिन लिवाली देखी गई। सोमवार को यह 1.66 प्रतिशत, मंगलवार को 1.62 प्रतिशत और बुधवार को 0.50 प्रतिशत चढ़ा। गुरुवार को इसमें 2.60 फीसदी और शुक्रवार को 2.17 फीसदी की तेजी देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 1,977.25 अंक की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को 25,030.35 अंक पर बंद हुआ। इसमें 8.58 प्रतिशत की तेजी रही। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का इस साल 27 फरवरी के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। उसके अगले ही दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी और मौजूदा पश्चिम एशिया संकट शुरू हो गया था।

डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से अमेरिकी कांग्रेस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी अल्पमत में आ गयी। इससे राष्ट्रपति के रूप में उनकी शक्तियां कम हुई हैं और पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव कम होने की उम्मीद जगी है। इसे देखते हुए कच्चा तेल भी अचानक 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह प्रमुख सूचकांकों की तुलना में वृहत बाजार में कम तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक इस सप्ताह 5.91 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.77 प्रतिशत चढ़ा।

Also Read : तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

सप्ताह के दौरान एनएसई में वित्तीय सेवाओं के सूचकांक में सबसे अधिक 10.7 प्रतिशत की तेजी देखी गई। सीमेंट, रियल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक भी 10 प्रतिशत से अधिक चढ़े। तेल एवं गैस सेक्टर में 9.6 फीसदी, ऑटो में 9.4 और निजी बैंकों के सूचकांक में 9.1 प्रतिशत की तेजी रही। धातु समूह का सूचकांक 7.6 प्रतिशत और एफएमसीजी का 7.3 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहा।

सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक में 4.6 प्रतिशत और रसायन में 4.2 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी फार्मा तीन फीसदी, स्वास्थ्य समूह का सूचकांक 2.9 फीसदी और मीडिया का 2.4 फीसदी मजबूत हुआ। अन्य समूहों में भी तेजी रही।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 में साप्ताहिक तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 15.86 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस का शेयर एक सप्ताह में 15.52 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 13.68, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 13.28, अल्ट्राटेक सीमेंट का 12.62, आईसीआईसीआई बैंक का 12.55, टाइटन का 12.28, इंडिगो का 12.11, मारुति सुजुकी का 11.59, बजाज फिनसर्व का 11.52 और टाटा स्टील का 10.91 प्रतिशत चढ़ा।

एशियन पेंट्स में 9.81 फीसदी, एक्सिस बैंक में 8.67, बीईएल में 7.15, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 7.03, एलएंडटी में 6.76, आईटीसी में 6.55 और भारती एयरटेल में 6.41 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 5.93 प्रतिशत, इटरनल का 5.83, अडानी पोर्ट्स का 5.08, सनफार्मा का 4.60, कोटक महिंद्रा बैंक का 4.12, एनटीपीसी का 2.22, टेक महिंद्रा का 2.11, ट्रेंट का 1.99, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 0.74 और टीसीएस का 0.08 प्रतिशत ऊपर रहा।

नुकसान उठाने वालों में पावरग्रिड का शेयर सप्ताह के दौरान 1.89 फीसदी और इंफोसिस का 0.11 फीसदी टूट गया।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version