Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट त्योहारों के मौके पर बढ़ी मांग का लाभ उठाने के लिए आगामी 10 अक्टूबर से 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी उड़ानें कोलकाता के लिए या कोलकाता से होंगी। ये उड़ानें पश्चिम बंगाल की राजधानी को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बागडोगरा और पोर्ट ब्लेयर से जोड़ेंगी।

बागडोगरा से दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए विशेष उड़ानें उपलब्ध होंगी। इससे त्योहारों के दौरान उत्तर बंगाल के यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे।

स्पाइसजेट ने कोलकाता के रास्ते मुंबई और पोर्ट ब्लेयर के बीच हवाई संपर्क प्रदान करने की भी घोषणा की है। इसके लिए यात्रियों को विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी।

Also Read : एशियाई खेल: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

स्पाइसजेट के मुख्य कारोबारी अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, “दुर्गा पूजा कोलकाता के लिए साल के सबसे अहम समय में से है। उस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के पास जाते हैं। हम यात्रियों को अधिक विकल्प देने और त्योहारों के मौसम में कोलकाता तथा बागडोगरा की यात्रा को आसान बनाने के लिए 22 विशेष उड़ानें जोड़ रहे हैं।”

वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने आने वाले विंटर शेड्यूल के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में लीज पर 20 विमान (15 बोइंग और पांच एयरबस) लेने की घोषणा की थी। ये विमान अक्टूबर के मध्य से नवंबर के नवंबर के मध्य तक चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि इससे विंटर शेड्यूल के दौरान उड़ानों की दैनिक संख्या लगभग 200 करने में मदद मिलेगी।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version