Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर बाद करीब 800 अंक टूट गया।

सेंसेक्स सुबह हरे निशान में खुलने के बाद कुछ ही देर में 517 अंक की बढ़त बनाता हुआ 73,766 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि एक घंटा होते-होते बाजार में बिकवाली हावी हो गई। दोपहर बाद सेंसेक्स 797 अंक नीचे 72,452.37 अंक तक उतरने के बाद खबर लिखे जाते समय यह 720.20 अंक (0.98 प्रतिशत) लुढ़ककर 72,529.19 अंक पर था।

Also Read : चोटिल ईशान किशन दूसरे टी-20 से हुए बाहर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी करीब 55 अंक ऊपर खुला लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 284.75 अंक यानी 1.26 फीसदी नीचे 22,402.90 अंक पर रहा।

निफ्टी आईटी में 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी को छोड़कर बाजार में इस समय चौतरफा बिकवाली है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, रियल्टी, तेल एवं गैस, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टरों में बिकवाली ज्यादा हावी रही।

टाटा स्टील का शेयर इस समय साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट में है। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, बीईएल और टाइटन के शेयर भी तीन से चार प्रतिशत टूट गए। बजाज फिनसर्व, इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर और बजाज फाइनेंस इस समय दो से तीन प्रतिशत तक के नुकसान में हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version