बेंगलुरु | Vikram S Kirloskar Passed Away: देश की जानी-मानी मोटर कंपनी टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motors) को बेहद ही दुखद झटका लगा है। टोयोटा के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लाेस्कर (Toyota Vice President Vikram S Kirloskar) का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
आज बेंगलुरु में होगा अंतिम संस्कार
विक्रम के निधन की जानकारी देते हुए कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, विक्रम एस किर्लाेस्कर का 29 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 30 नवंबर को दोपहर 1 बजे बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- कोहरे का कोहराम! यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने रोडवेज को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल
Vikram S Kirloskar Passed Away: टोयोटा के उपाध्यक्ष के निधन की जानकारी देने के साथ ही ट्वीट में कहा गया कि, इस दुखद घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते है कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही हम विक्रम एस किर्लाेस्कर के मित्रों और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें:- कांग्रेस के पास आज भी शीला दीक्षित का नाम
कई महत्वपूर्ण पदों पर किया काम विक्रम किर्लाेस्कर ने ग्रुप मेें रहते हुए कई पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे किर्लाेस्कर सिस्टम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इसके साथ ही उन्होंने कई वर्षों तक सीआईआई, सीएम और एआरएआई में कई बड़े पदों पर भी कार्य किया था। ये भी पढ़ें:- एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की घोषणा पत्नी और बेटी को छोड़ गए अकेला Vikram S Kirloskar Passed Away: विक्रम एस किर्लाेस्कर ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की थी। उनके निधन से अब उनकी पत्नी गीतांजली और बेटी मानसी किर्लाेस्कर अकेले रह गए हैं। ये भी पढ़ें:- ‘कश्मीर फाइल्स’ का विवाद कूटनीति का मुद्दा बनाVikram S Kirloskar, Vice Chairperson of Toyota Kirloskar Motor, passes away at 64
Read @ANI Story | https://t.co/maPHoZmJhR#VikramKirloskar #ToyotaKirloskarMotor #Kirloskar pic.twitter.com/1zisO1WK9s — ANI Digital (@ani_digital) November 30, 2022