Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 965 अंक चढ़ा

Sensex

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 965 अंक की बढ़त में बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 184 अंक चढ़कर खुलने के बाद सेंसेक्स पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 964.58 अंक (1.25 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 261.55 अंक की तेजी के साथ 24,334.30 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांक सपाट रहे थे।

एशिया और यूरोप में लगभग सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे और आईटी शेयरों में बिकवाली देखी गयी।

घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों में जहां जबरदस्त तेजी रही, वहीं वृहत बाजार में बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत लुढ़क गया।

Also Read : सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने किए ‘राका’ के एक्शन सीक्वेंस

बैंकिंग, आईटी, वित्त, ऑटो, रियल्टी और तेल एवं गैस सेक्टरों में अच्छी तेजी रही। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और धातु सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर चार प्रतिशत के करीब चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस में तीन फीसदी से अधिक की तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर ढाई फीसदी और हिंदुस्तान यूनीलिवर का दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

सन फार्मा, ट्रेंट, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिगो में गिरावट रही।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version