• मणिपुर के पहाड़ों में अफ्सपा लागू रहेगा

    नई दिल्ली। मणिपुर में पिछले करीब पांच महीने से चल रही जातीय हिंसा के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी अफस्पा लागू रखने का फैसला किया है। इसे एक अक्टूबर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य के सिर्फ 19 थाना क्षेत्रों को ही इस कानून से अलग रखा गया है। इन 19 थाना क्षेत्रों के अलावा राज्य के बाकी हिस्से को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। हालांकि इन 19 थाना क्षेत्रों में भी कई इलाकों में हिंसा हुई है। जिन 19 थाना...

  • असम-मेघालय सीमा पर फिर हिंसा

    गुवाहाटी। करीब एक साल बाद एक बार फिर असम और मेघालय की सीमा पर हिंसा भड़क गई है। देर से मिली सूचना के मुताबिक मंगलवार को दोनों राज्यों की सीमा पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे, जिन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया और तीर-धनुष से हमला किया। बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को सीमा के पास स्थित एक गांव में झड़प हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धनुष-बाण और गुलेल से हमला किया। बुधवार को इस विवाद के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। जानकारी के मुताबिक यह भिड़ंत...

  • मणिपुर में आज से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

    Manipur Violence :- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई से भड़की जातीय हिंसा के मद्देनजर निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार यानी आज से बहाल की जाएंगी। सिंह ने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को रद्द करने का भी आह्वान किया, जिसके तहत भारत-म्यांमा सीमा के पास दोनों ओर रह रहे लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक भीतर जाने की अनुमति है। सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा सरकार ने फर्जी समाचार, दुष्प्रचार और नफरत फैलाने वाली सामग्री का प्रसार रोकने के लिए तीन  मई...

  • मणिपुर में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शन

    इम्फाल। मणिपुर में सितंबर के पहले हफ्ते में हुई हिंसा के बाद बिष्णुपुर जिले में बुधवार को कर्फ्यू के बावजूद मैती समुदाय के हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी इम्फाल और चुराचांदपुर रोड पर फौगाकचाओ इखाई के टिडिमरोड पर सेना की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को हटा दिया। इसके बाद क्वाक्टा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की। इससे 25 लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस की फायरिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स की ओर बढ़ते रहे...

  • आखिरी कुकी परिवार भी इंफाल छोड़ कर गए

    इंफाल। मणिपुर में हालात सामान्य होने का दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि तीन मई से शुरू हुई हिंसा अब खत्म हो रही है। लेकिन हकीकत अलग है। खबर है कि राजधानी इंफाल में बचे हुए 10 कुकी परिवार भी राजधानी छोड़ कर पहाड़ों में चले गए हैं। दो दिन पहले रात के अंधेरे में कुकी परिवारों ने पलायन किया और राजधानी छोड़ कर पहाड़ों में चले गए, जहां बहुसंख्यक आबादी कुकी-जोमी समुदाय की है। हालांकि एक खबर यह भी है कि उन्हें जबरन राजधानी से निकाला गया। बताया जा रहा है कि सरकार की...

  • मणिपुर में फिर हिंसा

    इंफाल। मणिपुर में शांति बहाल होने और स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है कि लेकिन पिछले तीन दिन से राज्य के अलग अलग हिस्सों में लगातार हिंसा हो रही है और पिछले तीन दिन में आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर बफर जोन में 29 अगस्त से शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है। इस हिंसा में पिछले तीन दिन में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हिंसा के...

  • मणिपुर विधानसभा नहीं चली

    इंफाल। मणिपुर विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बहिष्कार और हंगामे की भेंट चढ़ गया। कुकी विधायकों ने सत्र का बहिष्कार किया तो कांग्रेस ने हंगामा कर दिया, जिसकी वजह से कार्यवाही नहीं हो सकी। गौरतलब है कि राज्य में तीन मई से जातीय हिंसा भड़की है, जिसमें अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। ऐसे में कई महीने के बाद बुलाई गई विधानसभा की बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। लेकिन इसमें कोई कामकाज नहीं हुआ और इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

  • मणिपुर में महिलाओं का प्रदर्शन

    इंफाल। मणिपुर में गोलीबारी और तीन लोगों की हत्या के बाद पिछले तीन दिन से राज्य में महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार, 18 अगस्त को उखरुल जिले में थोवाई कुकी गांव पर हमला हुआ था और गोलीबारी की घटना हुई थी। बाद में सुरक्षा बलों की तलाशी में तीन शव बरामद हुए थे, जो स्थायी वांलटियर्स के थे। उनके शरीर पर तेज चाकू से काटे जाने का निशान था। इस हमले के विरोध में कांगपोकपी में तीन दिन से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। ये महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर पोस्टर लेकर बैठी हैं। इनकी मांग...

  • मणिपुर हिंसा: सीबीआई जांच का विरोध किया

    नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और उनके साथ यौन हिंसा के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में दोनों पीड़ित महिलाएं भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच का विरोध किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने सीबीआई को इस घटना की जांच सौंपी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज करके इस घटना की जांच शुरू कर दी है। दो पीड़ित महिलाओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले की सीबीआई जांच का विरोध किया। उनके...

  • मोहन भागवत पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर

    Mohan Bhagwat :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि यात्रा के दौरान वह स्वयंसेवकों के साथ बातचीत कर सकते हैं और 12 जुलाई को शुरू हुुए प्रशिक्षण शिविर संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष) के प्रतिभागियों से बात कर सकते हैं। भागवत गुरुवार शाम गुवाहाटी पहुंचे और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आइजोल चले गए। हालांकि, आरएसएस प्रमुख का विस्तृत यात्रा कार्यक्रम अभी तक ज्ञात नहीं है। आइजोल से लौटते समय वह होजई में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। (आईएएनएस)

  • मणिपुर में फिर फायरिंग और आगजनी

    इंफाल। मणिपुर की हिंसा और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मसले पर संसद में चर्चा नहीं हो पा रही है और इस बीच मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है। राज्य में एक बार फिर कुछ इलाकों में फायरिंग और आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हुई घटना म्यांमार की सीमा के पास हुई है। जिस गांव में घटना हुई है वहां कुकी और मैती दोनों समुदायों के लोग रहते हैं। दूसरी ओर कांगपोकपी जिले में एक भीड़ ने सुरक्षा बलों की दो बसें जला दीं। यह घटना मंगलवार की है। अधिकारियों ने बताया...

  • मणिपुर में म्यांमा सीमा के पास आगजनी

    manipur violence :- मणिपुर के मोरेह जिले में बुधवार को उपद्रवियों के एक समूह ने कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खाली पड़े ये घर म्यांमा सीमा के करीब मोरेह बाजार क्षेत्र में थे। अधिकारियों ने बताया कि यह आगजनी कांगपोकपी जिले में भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों की दो बसों को आग के हवाले करने की घटना के कुछ घंटों बाद हुई। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना सपोरमीना में उस समय हुई, जब बसें मंगलवार शाम दीमापुर से आ रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने...

  • मिजोरम चपेटे में, बड़ा प्रदर्शन

    आइजोल। मणिपुर का मसला अब मिजोरम को भी अपनी चपेट में ले रहा है। मिजोरम में रह रहे मैती लोगों के खिलाफ कुछ संगठनों की ओर से अपील जारी किए जाने के बाद सोमवार को मिजोरम के अलग अलग हिस्सों में कई बड़े प्रदर्शन हुए। मणिपुर के कुकी समुदाय और साथ ही कुछ अन्य जनजातीय समूहों के समर्थन में मिजोरम में बड़ी रैली हुई। राज्य सरकार ने कई दिन से हो रही इसकी तैयारियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों मैती लोगों के खिलाफ अपील जारी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पलायन...

  • मणिपुर में आंशिक रूप से इंटरनेट सेवा बहाल

    इंफाल। मणिपुर में 82 दिन तक बंद रहने के बाद इंटरनेट सेवा आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को एक आदेश में कहा कि जिन लोगों के पास स्‍टैटिक आईपी कनेक्शन है, वे ही सीमित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि राज्‍य में मोबाइल इंटरनेट पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। गौरतलब है कि राज्‍य में मैती और कुकी समुदायों के बीच चल रही जातीय हिंसा की वजह से तीन से इंटरनेट सेवा बंद थी। बहरहाल, सरकार की ओर से कहा गया है कि स्टैटिक आईपी...

  • असम में परिसमीन पर रोक से इनकार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम में चल रही परिसीमन की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि असम में विधानसभा और संसदीय क्षेत्र के लिए चल रही परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इस पर रोक लगाना उचित नहीं है। इसलिए हम चुनाव आयोग को अपने परिसीमन रोकने के लिए नहीं कहेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 विपक्षी नेताओं की ओर से दायर याचिका पर नोटिस जारी किया और तीन हफ्ते में केंद्र व चुनाव आयोग से जवाब मांगा। सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़...

  • मणिपुर में अब भी तनाव बरकरार

    इंफाल। मणिपुर में कुकी और मैती समुदाय के पास अब भी हजारों की संख्या में हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल हिंसा में होने की खबर है। इस बीच पिछले दो-तीन में हुई दो घटनाओं के बाद से राज्य में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक नगा महिला की गोली मार कर हत्या किए जाने से पूरा नगा समुदाय आंदोलित है और सोमवार को 12 घंटे के बंद का आयोजन किया गया। उसी दिन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की गाड़ी को आग लगा दी गई। इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई...

  • मणिपुर महिला हत्या में नौ गिरफ्तार, नगा क्षेत्र में 12 घंटे का बंद

    Manipur woman murder:- मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला की हत्या के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 55 वर्ष के करीब थी और उसे सावोम्बंग इलाके में शनिवार शाम को गोली मारी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो अग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न इलाकों से की गई हैं। इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक कश शिवकांत सिंह...

  • मणिपुर में हिंसक भीड़ ने सुरक्षाकर्मी के मकान में आग लगाई

    Manipur fire :- मणिपुर के थौबल जिले में नाराज भीड़ ने भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के एक कर्मी के मकान में आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात को सामाराम में हुई। इससे पहले 700-800 लोगों की भीड़ ने चार किलोमीटर दूर वांगबल में आईआरबी के शिविर से हथियार लूटने की कोशिश की थी, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान रोनाल्डो के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने...

  • राहुल ने किया राहत शिविरों का दौरा

    इंफाल। मणिपुर के दो दो दिन के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर दो राहत शिविरों का दौरा किया। वे बिष्णुपुर जिले के मोइरांग शहर में दो राहत शिविरों में गए। वहां उन्‍होंने हिंसा प्रभावित लोगों से बात की और राहत शिविर में रह रहे छोटे बच्चों से भी मिले। राहुल ने इस दौरान वहां काम कर रहे सिविल सोसायटी के लोगों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की। राहुल गांधी दो दिन का दौरा पूरा करके शुक्रवार को...

  • असम के मुख्यमंत्री मिले पीएम मोदी से, बाढ़ की जानकारी दी

    Himanta Biswa Sarma :- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति और राज्य सरकार की विकास पहल से संबंधित अन्य मुद्दों से अवगत कराया। सरमा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “मुझे दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। असम की भलाई माननीय प्रधानमंत्री के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। मैंने उन्हें हमारी विकास यात्रा से अवगत कराया और आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का दौरा किया और उन्हें राज्य में...

और लोड करें