• मणिपुर में सेना अधिकारी अगवा

    इम्फाल। जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में सेना के एक अधिकारी को अगवा  कर लिया गया है। कोई एक साल पहले शुरू हुई हिंसा के बाद यह चौथा मामला है, जब सेना के अधिकारी या जवान को अगवा किया गया है। सैनिकों के अलावा पिछले दिनों राजधानी इम्फाल के एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अधीक्षक यानी एएसपी को अगवा कर लिया गया था। पुलिसकर्मियों ने इसका बहुत तीव्र विरोध किया था। उन्होंने अपने हथियार सरेंडर कर दिए थे। बाद में इशारों  में कहा गया था कि ऐसे हालात रहे तो पूरे प्रदेश में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी अफ्सपा लगाने की...

  • मैती को एसटी में शामिल करने का आदेश रद्द

    इम्फाल। पिछले 10 महीने से मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा का कारण बने आदेश को खुद मणिपुर हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। मणिपुर हाई कोर्ट ने मैती समुदाय को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी सूची में शामिल करने पर विचार करने के आदेश को रद्द कर दिया है।  जस्टिस गोलमेई गैफुलशिलु की बेंच ने पुराने आदेश के एक विवादित पैराग्राफ को हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के रुख के खिलाफ था। गौरतलब है कि हाई कोर्ट के इस आदेश की वजह से ही राज्य में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें दो सौ के...

  • मणिपुर में ताजा हिंसा में दो की मौत

    इम्फाल। पिछले करीब 10 महीने से जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में एक बार फिर हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। पिछले एक हफ्ते से हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। ताज हिंसा में पुलिस बलों की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। उससे पहले एक उग्र भीड़ ने हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचांदपुर जिले में गुरुवार को यानी 15 फरवरी की देर रात को एसपी और कलेक्टर ऑफिस पर हमला कर दिया था। तीन से चार सौ लोगों की भीड़ ने दफ्तर पर पथराव किया और साथ ही एक बस सहित...

  • कामाख्या कॉरिडोर का शिलान्यास

    गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या और काशी के तर्ज पर असम के ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़े एक बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने करीब पांच सौ करोड़ रुपए में बनने वाले कामाख्या दिव्यलोक कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने कई और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने असम की यात्रा के दूसरे दिन रविवार को एक जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले के मुकाबले विकास पर चार गुना से ज्यादा खर्च किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार...

  • असम में राहुल पर मुकदमा

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को फिर से असम पहुंची, जिसे गुवाहाटी में पुलिस ने रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर के बीच से गुजरना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी शहर में जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी।...

  • राहुल को मंदिर जाने से रोका

    गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में सोमवार को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक एक मंदिर में जाना था लेकिन ऐन मौके पर उनको मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में राहुल मंदिर के बाहर ही बैठ गए। बाद में उन्होंने ट्विट करके बताया कि बाहर से ही उन्होंने आशीर्वाद लिया है। राहुल ने लिखा- भारत की सांस्कृतिक विविधता को शंकर देव जी ने भक्ति के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोया, लेकिन आज मुझे उन्हीं के स्थान पर माथा टेकने से रोका गया। राहुल ने आगे लिखा- मैंने मंदिर के बाहर से ही भगवान...

  • असम में राहुल की यात्रा पर हमला

    गुवाहाटी। असम में राहुल की यात्रा को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और कांग्रेस नेताओं में जम कर बयानबाजी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हमला हुआ। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के लोगों ने यात्रा पर हमला किया। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है- बीजेपी के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं। एक ही दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा था कि कांग्रेस की...

  • थौबल में पुलिस मुख्यालय पर हमला

    इम्फाल। मणिपुर के थौबल में, जहां पांच दिन पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई थी, वहां उपद्रवियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमला कर दिया। बुधवार की रात को हुए इस हमले में उपद्रवियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक दिन पहले ही उपद्रवियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बुधवार की रात को हुए हमले के बारे में पुलिस ने बताया कि भीड़ ने पहले पुलिस मुख्यालय में घुसने की कोशिश की थी। जब पुलिस ने...

  • मणिपुर में दो जवानों की मौत

    इम्फाल। मणिपुर में आठ महीने से ज्यादा समय से चल रही हिंसा अब और तेज हो गई है। म्यांमार की सीमा से सटे मोरेह इलाके में बुधवार की सुबह उग्रवादियों के हमले में सुरक्षा बलों के दो जवान मारे गए हैं। इसके अलावा एक कुकी महिला की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर कुकी समुदाय के थे, जो कुकी समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। राज्य में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राज्य सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मणिपर में मई...

  • राहुल की यात्रा अब थौबल से होगी

    इम्फाल/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अब मणिपुर की राजधानी इम्फाल की बजाय थौबल से होगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी इम्फाल से करीब 35 किलोमीटर दूर थौबल से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस ने इस हिंसाग्रस्त राज्य की सरकार की ओर से लगाई गई शर्तों की वजह से ये बदलाव किया है। राज्य सरकार ने यात्रा में एक हजार लोगों के शामिल होने की ही अनुमति दी थी। कांग्रेस ने इन शर्तों की वजह से जगह में बदलाव किया है। मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने...

  • मणिपुर में चार लोगों की हत्या

    इम्फाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। म्यांमार की सीमा पर मोरेह में गोलीबारी और सुरक्षा बलों पर हमले की घटनाओं के बाद अब एक ही गांव के चार लोगों की हत्या कर दिए जाने की खबर आई है। चारों लोग मैती समुदाय के हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने चारों लोगों की हत्या की है। पुलिस ने तीन लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है, जबकि चौथे व्यक्ति के बारे में बताया गया है कि वह अभी लापता है। गौरतलब है...

  • मणिपुर के मोरेह में फिर गोलीबारी

    इम्फाल। म्यांमार की सीमा से लगते मणिपुर के शहर मोरेह में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। सोमवार की सुबह म्यांमार की सीमा से सटे मोरेह में पुलिस और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की टीम मोरेह शहर से गुजर रही थी उसी समय विद्रोहियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। घटना के बाद सीमा क्षेत्र की सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए मणिपुर पुलिस की अतिरिक्त टीमों को बॉर्डर इलाकों में भेजा गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना के बाद कहा कि मोरेह में सुरक्षा बलों पर हमलों में म्यांमार के विद्रोहियों का हाथ है।...

  • मणिपुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़

    इम्फाल। मणिपुर में नए साल में शुरू हुई हिंसा का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को राज्य में 12 घंटे के अंदर दूसरी बार सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों पर आरपीजी से हमला किया, जिसमें मणिपुर पुलिस के चार और बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है। उन्हें इलाज के लिए इम्फाल भेजा गया है। इससे पहले एक जनवरी को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। साल के पहले दिन हुई हिंसा के बाद राजधानी इम्फाल सहित पांच जिलों में कर्फ्यू लगाई गई है। इस...

  • मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमला, चार घायल

    इम्फाल। पिछले आठ महीने से जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं तेज हो गई हैं। हिंसा से प्रभावित टेंग्नोपौल के मोरेह में अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ी पर आईईडी से हमला कर दिया। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पांच असम राइफल्स कैंप में चल रहा है। खबरों के मुताबिक, घटना टेंग्नौपाल के मोरेह में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुए। हमलावरों ने पुलिस को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन प्वाइंट की ओर बढ़ रहे थे। गौरतलब है कि...

  • मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की बड़ी जीत

    आइजोल। पूर्वोत्तर के राज्य आइजोल में पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से चल रहा रिवाज बदल गया है। पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बन रही थी। लेकिन इस बार जोरम नेशनल फ्रंट ने 40 सदस्यों की विधानसभा में 27 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को हार का सामना करना पड़ा है और खुद मुख्यमंत्री जोरमथंगा भी चुनाव हार गए हैं। उन्होंने सोमवार की शाम को राज्यपाल से मिल कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उत्तर भारत में बुरी तरह से हारने के बाद कांग्रेस...

  • मिजोरम में जेडपीएम को बहुमत, जल्द कार्यभार संभाल सकती है नई सरकार

    ZPM :- आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा के नेतृत्व वाले ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सोमवार को मिजोरम में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को करारी शिकस्त दी। मिजोरम के निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा हार स्वीकार करते हुए शाम से पहले राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। जेडपीएम ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीटें जीती हैं और दो सीटों पर आगे चल रही है। एमएनएफ ने महज सात सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर आगे चल रही है।  विभिन्न जिलों में वोटों की गिनती अभी जारी है।...

  • मिजोरम में अब चार दिसंबर को होगी मतगणना

    नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में तीन दिसंबर की जगह अब चार दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। राज्य की 40 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग हुई थी, वोटों की गिनती तीन दिसंबर यानी रविवार को होनी थी। लेकिन रविवार होने की वजह से ईसाई संगठन तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। एनजीओ कॉर्डिनेशन कमेटी, सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन और मिजो जिरलाई पॉल जैसे संगठन इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मिजोरम में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं। रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है, और...

  • मणिपुर में 10 पार्टियों के नेता राज्यपाल से मिले

    इम्फाल। मणिपुर में छह महीने से ज्यादा समय से चल रही जातीय हिंसा के बीच शनिवार को राज्य की 10 पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह भी शामिल थे। पार्टियों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल दिए बिना राज्य में शांति कायम नहीं हो सकती। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने यह भी कहा कि कुकी और मैती दोनों समुदायों के बीच जल्दी शांति वार्ता कराई जाए। इस बीच मणिपुर में कुकी समुदाय के...

  • मणिपुर में दो शव मिलने के बाद तनाव बढ़ा

    इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में पुलिस ने बुधवार को दो शव बरामद किए, जिसके बाद कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है। इस बीच प्रशासन ने इंटरनेट पर पाबंदी 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी में मिले दो में से एक शव महिला का है। महिला का शव ताइरेनपोकपी इलाके के आसपास मिला। इससे पहले मंगलवार को इम्फाल पूर्वी जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक पुरुष की का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मरने...

  • मणिपुर में चार लोग अगवा, फायरिंग में कई घायल

    इम्फाल। मणिपुर में जातीय हिंसा के छह महीने से ज्यादा हो गई लेकिन अभी तक शांति बहाली नहीं हो पाई है। राज्य में एक बार फिर कुकी और मैती समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई है। बताया जा रहा है कि मैती समुदाय के दो लोगों को अगवा किए जाने की घटना के बाद बहुसंख्यक मैती समुदाय गुस्से में है और उन्होंने कुकी समुदाय के चार लोगों को अगवा कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कांग्चुप चिंगखोंग गांव के पास मंगलवार को...

और लोड करें