• शंभू बॉर्डर पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया

    चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के किसानों बुधवार को रेलवे ट्रैक जाम किया। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। दोपहर 12 बजे से किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसकी वजह से पुलिस और किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा सहित तीन किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में किसानों...

  • बस पलटी, छह बच्चों की मौत

    चंडीगढ़, भाषा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घटना की जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस ने बताया कि बस एक निजी स्कूल की थी। उसने कहा कि चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और बस एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी। कुछ खबरों में...

  • जेजेपी के हरियाणा प्रमुख निशान सिंह ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका देते हुए इसके प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह (Nishan Singh) ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी। निशान सिंह के कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेजेपी के कई विधायक भी उनके साथ जाएंगे। 2018 में जेजेपी के गठन के बाद निशान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। Nishan Singh Resign हरियाणा में भाजपा के साथ साढ़े चार साल का गठबंधन तोड़ने के बाद, अजय चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राज्य की सभी...

  • आप के इकलौते लोकसभा सांसद भाजपा में गए

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में गए थे और उप चुनाव में जालंधर सीट पर जीतने के बाद अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले साल जालंधर की सुरक्षित सीट पर हुए उपचुनाव में वे आप की टिकट पर जीते थे। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। शीतल अंगुराल ने बुधवार साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिख  कर आम...

  • पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन नहीं

    चंडीगढ़। ओडिशा के बाद अब पंजाब में भी भाजपा की गठबंधन की कोशिश नाकाम हो गई है। पार्टी ने सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों का पुराना गठबंधन रहा है। लेकिन किसान आंदोलन के समय यह गठबंधन टूट गया था। अब फिर दोनों पार्टियां साथ मिल कर लड़ना चाहती थीं लेकिन मंगलवार को दोनों पार्टियों के नेताओं ने अकेले लड़ने का ऐलान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी सभी...

  • कांग्रेस सांसद बिट्टू भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद और लोकप्रिय नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ दी है। कांग्रेस छोडने के साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए हैं। बिट्टू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। पिछले कुछ समय से वे नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से नाराज बताए जा रहे थे और चाहते थे कि सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया जाए। वे 17वीं लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक भी थे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। रवनीत सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री रहे दिवंगत बेअंत...

  • कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली। पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले गुरुवार को वे भाजपा में शामिल हो गईं। उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह पहले ही अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि परनीत कौर पटियाला सीट पर भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी। preneet kaur joined bjp यह भी पढ़ें: भाजपा के दक्कन अभियान की चुनौतियां गौरतलब है कि परनीत कौर पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती रही...

  • किसानों ने कई जगह ट्रेनें रोकीं

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को पंजाब और हरियाणा में कई जगह ट्रेन का चक्का जाम किया। पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 27 दिन से आंदोलन में डटे किसानों ने रविवार को देश भर में चार घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इस दौरान पंजाब में 52 जगहों और हरियाणा में तीन जगहों पर ट्रेनें रोकी गईं। हरियाणा के सिरसा में रेलवे लाइन बंद करने के लिए जा रहे 45 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। Farmers Protest...

  • किसान छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वे छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद किसान 10 मार्च को दोपहर 12 से चार बजे तक देश भर में ट्रेनें रोकेंगे। गौरतलब है कि किसान पिछले तीन हफ्ते से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनके प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई, जिसकी वजह से किसानों ने दिल्ली कूच टाल दिया था। Kishan Andolan रविवार यानी तीन मार्च...

  • राम रहीम को पैरोल मिलना मुश्किल हुआ

    चंडीगढ़। डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख और दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम के लिए अब पैरोल हासिल करना मुश्किल हो गया है। राम रहीम को बार बार पैरोल दिए जाने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है और हरियाणा की खट्टर सरकार को फटकार लगाई है। Parole To Ram Rahim हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा है कि भविष्य में बिना अदालत की इजाजत के राम रहीम को पैरोल न दी जाए। गौरतलब है कि राम रहीम को पिछले सवा तीन साल में नौ बार पैरोल या फरलो मिली है। राम...

  • खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों में से एक और किसान की मौत हो गई है। मंगलवार को खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हुई। Farmers protest मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान ये आठवीं मौत है। मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस बीच किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला में 28 और 29...

  • आप ने चंडीगढ़ नगर निगम के पुनर्मतदान को स्थगित करने की मांग की

    चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए पुनर्मतदान से कुछ ही घंटे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को निगम के संयुक्त आयुक्त से चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मेयर की अनुपलब्धता के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि मेयर कुलदीप कुमार ढलोर अपनी बीमार बहन को देखने के लिए लुधियाना में हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गैबी शहर से बाहर हैं और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चुनाव से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रहा है। Chandigarh Municipal Corporation Re-Poll...

  • केंद्र किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: अर्जुन मुंडा

    Arjun Munda :- हरियाणा की सीमाओं पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए तैयार किसानों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, "चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी की गारंटी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। “मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे लिए शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है। किसान संघ के नेताओं ने...

  • पंजाब, हरियाणा में दिखा बंद का असर

    नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को कानूनी गारंटी देने सहित अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान करने वाले किसान संगठनों की अपील पर शुक्रवार यानी 16 फरवरी को भारत बंद का आयोजन हुआ। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में इस बंद का असर दिखा। हालांकि राजधानी दिल्ली में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। देश के दूसरे हिस्सों में भी इस बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। पंजाब में इसका सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां निजी संस्थाओं ने भी बंद का समर्थन किया। किसानों के भारत बंद को पंजाब...

  • सरकार की तैयारियों पर अदालत के सवाल

    चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए सरकार की ओर से की गई तैयारियों पर अदालत ने सवाल उठाए हैं। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में दिखाया जा रहा है कि सरकार ने सड़कों पर लोहे की कीलें बिछाई हैं, यह लोगों के मुक्त आवाजाही के अधिकार को रोकने वाला है। अदालत ने यह भी कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार पर सेंसरशिप नहीं हो सकती है। गौरतलब है कि किसानों के दिल्ली चलो मार्च को प्रशासन ने कई जगहों पर रोक दिया है। इस मामले...

  • किसानों की मांग जायज: मान

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए उनकी तरफदारी की है। उन्होंने साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों की मांगों को स्वीकार करे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सीमा पर किसानों को रोके जाने की तैयारियों पर सवाल उठाए और सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा- केंद्र से अपील है कि किसानों की जायज मांगों को माने। आपको भारत और पंजाब की सीमा नहीं बनानी चाहिए। जिस नफरत का स्तर हम सहन कर रहे हैं, वह सही नहीं है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए भगवंत मान...

  • महाराष्ट्र सरकार का स्पष्टीकरण भ्रामक: धामी

    Harjinder Singh Dhami :- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधन बोर्ड में सरकार की ओर से नामित सदस्यों की संख्या बढ़ाने की महाराष्ट्र सरकार की जिद को सिख भावनाओं की उपेक्षा करार दिया है। अधिवक्ता धामी ने कहा कि सरकार का अब यह कहना कि बोर्ड में केवल सिख सदस्यों को ही लिया जाएगा, किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि जिन सिख संगठनों के सदस्य कम किए जा रहे हैं, क्या उनके द्वारा नामित सदस्य सिख नहीं थे? एसजीपीसी अध्यक्ष ने...

  • चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हुई

    नई दिल्ली। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि पीठासीन अधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने मेयर चुनाव के सारे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के आदेश दिए। सर्वोच्च अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करने को कहा है। आम आदमी पार्टी के एक पार्षद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। सोमवार...

  • पंजाब के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया

    चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के एक दिन बाद पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार के साथ पुरोहित का बड़ा टकराव हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। पुरोहित ने राज्य सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने को अवैध कर दिया था, जिस पर सर्वोच्च अदालत ने नाराजगी जताई थी। पुरोहित ने पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य...

  • बहुमत नहीं होने पर भी भाजपा का मेयर!

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और संख्या भी उनके पास थी फिर भी वे चुनाव हार गए हैं। चुनाव कराने के लिए भाजपा के एक नेता को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, जिन्होंने कांग्रेस और आप के आठ वोट अवैध कर दिए और इस तरह भाजपा चार वोट से चुनाव जीत गई। आम आदमी पार्टी ने इसे दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार...

और लोड करें