• सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग चलाते थे दंगा पॉलिसी: सीएम योगी

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा (Mahesh Sharma) के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग कर्फ्यू वाले हैं। इनके राज में महीनों कर्फ्यू लगा रहता था पर आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं है। दंगा कराकर यह लोग प्रदेश को अस्त-व्यस्त करते थे और दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैं। आस्था, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भाजपा आवश्यक है। Yogi Adityanath हमारी सरकार में माफिया-अपराधियों के लिए...

  • सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

    गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन (Kanya Pujan) किया। मुख्यमंत्री योगी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। सीएम योगी ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव धोये। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के नव भोजनालय में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। Yogi Adityanath Kanya Pujan उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत का तिलक लगाया। उनके पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारते हुए भोजन कराया। उसके बाद...

  • लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव आईएएस टॉपर

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अलग अलग श्रेणियों में 1,016 लोग चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। यूपीएससी की इस परीक्षा में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए चुने गए हैं। वहीं, दो सौ उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा...

  • चुनावी व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

    गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें रोटी-गुड़ खिलाया। सोमवार को बिहार में चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंचे। मंगलवार दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जाने से पहले गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। Yogi Adityanath इसके बाद सीएम योगी मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ...

  • मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव ने किया नामांकन

    मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने नामांकन से पहले पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाधि स्थल सैफई के मेला मैदान पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले आवास पर नवरात्रि के चलते कन्या भोज भी कराया। Dimple Yadav Filed Nomination सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने डिंपल के नामांकन के लिए अष्टमी के दिन का शुभ मुहूर्त चुना। नामांकन से पहले डिंपल ने कन्या पूजन किया, इसके बाद मां...

  • मायावती ने किया राज्य के बंटवारे का वादा

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव के प्रचार में उतरी हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर में अपनी पार्टी की रैली में उन्होंने भाषण दिया और कहा कि उनकी सरकार बनी तो वे पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाया जाएगा। गौरतलब है कि वे काफी पहले भी राज्य के बंटवारे की बात कर चुकी है। इतना ही नहीं कई बार उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांट कर चार राज्य बनाने की मांग भी कई बार उठी है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली चुनावी रैली में मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने...

  • सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया था: सीएम योगी

    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सहारनपुर में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था, अब यह विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद (Religious Frenzy) का केंद्र बना दिया गया था। Yogi Adityanath जब कांवड यात्रा (Kanwad Yatra) पर बैन लगता था तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करके घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता...

  • यूपी से अब गुंडे कर रहे हैं पलायन: अमित शाह

    मुरादाबाद। देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि यूपी में माफिया राज अब खत्म हो गया है। यहां आज गुंडे पलायन कर रहे हैं। विपक्ष देश को बांटने का काम कर रहे हैं। यूपी में विकास के कई काम हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को मुरादाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ने अपने सारे वादे पूरे किए हैं। Amit Shah मैं यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 में आया था। उस समय यहां पर डर,...

  • अखिलेश 12 अप्रैल को पीलीभीत से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 12 अप्रैल को पीलीभीत से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। यूपी के पूर्व सीएम विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के साथ पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। रैली में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसमें दोनों पार्टियों के समर्थक एक साथ नजर आएंगे। Akhilesh Yadav सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस को एक सीट दी...

  • कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: मुख्यमंत्री योगी

    पीलीभीत। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज (Drummond Inter College) परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) और बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार (Chhatrapal Singh Gangwar) के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते भारत को देखा है। Yogi Adityanath बदलते भारत में सुरक्षा, सम्मान, विकास परियोजनाएं और गरीब कल्याण योजनाओं (Welfare Schemes) का कोई सानी ही नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि...

  • यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में हुए शामिल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार (Vijay Kumar) अपनी पत्नी अनुपमा कुमारी (Anupama Kumari) के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। Vijay Kumar लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार व उनकी पत्नी को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता द‍िलाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। झांसी के रहने वाले विजय कुमार (Vijay Kumar) ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की...

  • मुख्तार के परिजनों से मिले अखिलेश

    गाजीपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत के करीब एक हफ्ते बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उनके पैतृक गांव जाकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों मिल कर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के मौजूदा जज की जांच से ही न्याय संभव है। अखिलेश ने कहा कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को...

  • मदरसा कानून रद्द करने के फैसले पर रोक

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मदरसा कानून रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को हाई कोर्ट के इस फैसले पर रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने यह भी कहा कि छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का निर्देश देना ठीक नहीं है। इससे पहले 22 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी...

  • रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से लड़ना चाहते हैं

    नई दिल्ली। नेहरू गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही अमेठी से अब रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ना चाहते हैं। अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी के बीच गुरुवार को वाड्रा ने कहा कि वे अमेठी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अमेठी सीट पर पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी की आलोचना भी की और कहा कि उन्होंने अमेठी के लिए कोई काम नहीं किया। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग उनको चुन कर अफसोस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा...

  • सुरजेवाला के विवादित बयान पर भड़के योगी

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेता मंच से इसको लेकर लगातार सुरजेवाला पर हमला बोल रहे है। भाजपा, कांग्रेस को महिला विरोधी भी बता रही है। सुरजेवाला के बयान पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी पलटवार किया है। Yogi Adityanath उन्होंने कहा कि यह राधे रानी की भूमि है, अगर आधी आबादी का अपमान करोगे तो आधी आबादी ही नहीं, बल्कि पूरा भारत वर्ष ऐसा सबक...

  • यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव नयन मिश्रा (Rajeev Nayan Mishra) को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। वह पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है। Rajeev Nayan Mishra Arrested इस वर्ष यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (Up Police Recruitment Exam) में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लगभग 16 लाख महिला अभ्यर्थी भी थीं। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चार पालियों...

  • पश्चिमी यूपी में अमित शाह तीन अप्रैल से संभालेंगे मोर्चा

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया है। अब गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिमी यूपी में मोर्चा संभालेंगे। तीन अप्रैल को वह मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद के दौरे पर होंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनीष दीक्षित ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर में तीन अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। Amit Shah इसके बाद वह मुरादाबाद में बैठक कर पहले और दूसरे चरण की तैयारी का जायजा लेंगे। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के साथ अन्य अभियानों के प्रमुख भी इस बैठक में शामिल होंगे। सियासी जानकर बताते...

  • ज्ञानवापी में पूजा पर रोक नहीं

    नई दिल्ली। वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में शुरू हुई पूजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में चल रही पूजा पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिस पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर पूजा से रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि ज्ञानवापी व्यासजी तहखाने में पूजा होती रहेगी। सोमवार को मस्जिद कमेटी की याचिका पर हिंदू पक्ष को नोटिस भी जारी किया गया। साथ...

  • मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक: योगी

    हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को हाथरस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 'विकसित भारत, सर्वांगीण विकास' ही मोदी की गारंटी है। मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। यह विकसित भारत के मार्ग के बैरियर हैं। Yogi Adityanath हमें इन बैरियर को हटाना होगा। सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश सरकार के मंत्री और हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि 'प्रधान' के लिए जनसमर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में बिना भेदभाव हर व्यक्ति, जाति-समुदाय को सम्मान व आगे बढ़ने...

  • मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच होगी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गैंगेस्टर और मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच होगी। बांदा जिले के कलेक्टर के अनुरोध पर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यानी सीजेएम ने जांच की अनुमति दे दी है। mukhtar ansari death गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार यानी 28 मार्च की रात को मौत हो गई थी। उसे उल्टी की शिकायत होने पर बेहोशी की हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। नौ डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया...

और लोड करें