• मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू का नामांकन भरवाने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। Kamal Nath एक जनसभा में उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि छिंदवाड़ा "इसका या उसका गढ़ है", तो यह किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है। पिछली बार ही थोड़ी सी कसर रह गई। जहां 20 लाख वोटर हों और...

  • आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल

    नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके आर्थिक विकास (Economic Development) पथ के अनुरूप है। इसका लक्ष्य 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करना है। नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में मंत्री ने कहा हमारी व्यापार नीति हमारी विकास यात्रा के आधार पर तय की गई है और विस्तार के लिए खुली है। Piyush Goyal Economic Development हम 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात करेंगे। मुझे इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई संदेह नहीं है। गोयल ने कहा कि हितधारकों...

  • दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि वह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के सामने पेश होने के लिए दिल्ली नहीं जाएंगी। उन्होंने गुरुवार को कृष्णानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत वह अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। Mahua Moitra पिछले साल दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित मोइत्रा को गुरुवार को ईडी (ED) के नई दिल्ली कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।...

  • महाराष्ट्र में विपक्षी तालमेल में खटपट

    मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के गठबंधन में एक बार फिर खटपट की खबर है। बुधवार को उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इसके बाद से गठबंधन में विवाद शुरू हो गया है। शरद पवार ने कहा है कि उद्धव गुट ने गठबंधन धर्म का निर्वाह नहीं किया है। कांग्रेस ने भी उद्धव की इस एकतरफा घोषणा पर आपत्ति जताई है। उद्धव ने जिन 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से तीन पर कांग्रेस के नेता इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, उद्धव की घोषणा के...

  • आप के इकलौते लोकसभा सांसद भाजपा में गए

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में गए थे और उप चुनाव में जालंधर सीट पर जीतने के बाद अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले साल जालंधर की सुरक्षित सीट पर हुए उपचुनाव में वे आप की टिकट पर जीते थे। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। शीतल अंगुराल ने बुधवार साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिख  कर आम...

  • केजरीवाल को राहत नहीं

    नई दिल्ली। शराब नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी और ईडी की हिरासत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत नहीं मिली है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ईडी को नोटिस जारी कर दो अप्रैल तक जवाब मांगा है। इस मामले में अब तीन अप्रैल को सुनवाई होगी। इस बीच 28 मार्च को केजरीवाल की हिरासत की अवधि खत्म हो रही है। इस मामले में गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। गुरुवार...

  • गंगा निर्मल हो गयीं अब यमुना की बारी: योगी

    मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यमुना में व्याप्त प्रदूषण को खत्म करने का संकल्प जताते हुये बुधवार को कहा कि “ गंगा मइया हो गई निर्मल अब यमुना की बारी है। स्थानीय सांसद एवं मथुरा लोक सभा सीट (Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि श्रीमती हेमामालिनी ने संसद में यमुना को निर्मल बनाने का प्रश्न उठाया था तथा उसके बाद ही नमामि गंगे योजना पर काम शुरू हुआ था। Yogi Adityanath उन्होंने कहा कि विश्व स्तर की इस कलाकार...

  • भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भरा नामांकन

    रुद्रपुर। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seat) के लिए बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने रुद्रपुर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा भी मौजूद रहे। Ajay Bhatt अजय भट्ट नामांकन भरने के बाद अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। वहीं, सीएम धामी (CM Dhami) ने दावा किया कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार...

  • पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन नहीं

    चंडीगढ़। ओडिशा के बाद अब पंजाब में भी भाजपा की गठबंधन की कोशिश नाकाम हो गई है। पार्टी ने सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों का पुराना गठबंधन रहा है। लेकिन किसान आंदोलन के समय यह गठबंधन टूट गया था। अब फिर दोनों पार्टियां साथ मिल कर लड़ना चाहती थीं लेकिन मंगलवार को दोनों पार्टियों के नेताओं ने अकेले लड़ने का ऐलान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी सभी...

  • ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का विवादित बयान

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल से भाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाया है। उनके बयान के बाद राज्य में विवाद बढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिलीप घोष का एक वीडियो शेयर किया। इसमें घोष ने ममता के पिता को लेकर बयान दिया है। वीडियो में दिलीप घोष ने कहते सुनाई दे रहे हैं- ममता जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। त्रिपुरा में खुद को वहां की बेटी बताती...

  • कांग्रेस सांसद बिट्टू भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद और लोकप्रिय नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ दी है। कांग्रेस छोडने के साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए हैं। बिट्टू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। पिछले कुछ समय से वे नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से नाराज बताए जा रहे थे और चाहते थे कि सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया जाए। वे 17वीं लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक भी थे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। रवनीत सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री रहे दिवंगत बेअंत...

  • उत्साह-उमंग में विश्वास करता है सनातन धर्म: सीएम योगी

    गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि सनातन धर्म शोक-संताप में नहीं बल्कि उमंग और उत्साह में विश्वास करता है। होली का पर्व इसी का संदेश देता है। इस पर्व में समरस समाज की स्थापना का भाव निहित है। Yogi Adityanath Sanatan Dharma साथ ही यह संदेश भी कि सनातन धर्म सह अस्तित्व, वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे संतु निरामया में विश्वास करता है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को होली के पवित्र पर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली "भगवान नरसिंह (Lord Narasimha) की रंगभरी शोभायात्रा"...

  • महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां उनके चुनाव को प्रभावित कर रही हैं और उनके चुनाव प्रचार में बाधा डाल रही हैं। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ रहीं महुआ मोइत्रा  ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि केंद्रीय एजेंसी सीबीआई उनके बारे में आम जनता के बीच नकारात्मक धारणा बनाने का काम कर रही है। गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचरण समिति ने दोषी पाया था, जिसके बाद...

  • नीतीश के सभी उम्मीदवार घोषित

    पटना। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने अपने कोटे की सभी 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जनता दल यू की पिछली बार जीती दो सीटें दूसरी सहयोगी पार्टियों के खाते में चली गई हैं। सो, उनके दो सांसद गठबंधन की वजह से बेटिकट हो गए। इसके अलावा नीतीश कुमार ने दो सांसदों की टिकट काट दी, जबकि एक सीट पर पिछली बार हारे हुए उम्मीदवार की जगह नया प्रत्याशी उतारा है। जनता दल यू को एक सीट भाजपा कोटे से मिली है,...

  • आईएस में शामिल होने जा रहा छात्र गिरफ्तार

    नई दिल्ली। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट, आईएस में कथित रूप से शामिल होने जा रहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्र को शनिवार शाम गुवाहाटी के पास हाजो इलाके से पकड़ा गया था। रविवार को उस छात्र को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे चार दिन पहले ही इस्लामिक स्टेट के भारत के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके एक सहायक को बांग्लादेश से सीमा पार कर असम के धुबरी में पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। बहरहाल, एसटीएफ के...

  • हिमाचल के निष्कासित कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी मुख्यालय में इन्हें पार्टी में शामिल कराया। राज्यसभा चुनाव में इन विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी हार गए थे। कांग्रेस के छह बागी विधायकों- सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल,...

  • गुजरात के दो भाजपा उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेंगे

    अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के एक एक भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद अब गुजरात के दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। साबरकांठा से भाजपा के उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने शनिवार को चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसके पहले वडोदरा से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं सांसद रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। दोनों ने चुनाव नहीं लड़ने का कारण निजी बताया। भीखाजी ठाकोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- मैं भीखाजी ठाकोर...

  • सेना ने यूसीसी पर सेमिनार रद्द किया

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी पर सेमिनार आयोजित करने का फैसला किया था लेकिन उसने अब इसे रद्द कर दिया है। राज्य की कई पार्टियों ने यूसीसी पर सेना के सेमिनार का विरोध किया था और कहा था कि यह सेना के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के अनुकूल नहीं होगा। यह सेमिनार 26 मार्च को कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में होने वाला था। सेना ने शुक्रवार शाम को ही मीडिया संस्थानों को सेमिनार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। सेमिनार का विषय था- नेविगेटिंग लीगल फ्रंटियर्स: अंडरस्टेंडिंग आईपीसी 2023 एंड द क्वेस्ट फॉर यूनिफॉर्म सिविल कोड।...

  • मुख्यमंत्री राज्य का मालिक नहीं, सेवक होता है: योगी

    लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कायम है, इसीलिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। Yogi Adityanath मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है। कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण...

  • महुआ मोइत्रा के पिता के आवास पर सीबीआई की रेड

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के पिता डीएल मोइत्रा (DL Moitra) के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर सीबीआई ने शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की। इससे पहले कथित कैश फॉर क्वेरी घोटाले के सिलसिले में महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। DL Moitra CBI Raid टीएमसी ने मोइत्रा को नादिया जिले के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से वह 2019 में चुनी गईं थीं। सूत्रों ने कहा सीबीआई अधिकारी दक्षिण कोलकाता के न्यू अलिपोरे इलाके में 'रत्नबली' नामक आवासीय परिसर में बिजनेसमैन डीएल मोइत्रा के...

और लोड करें