ताजा पोस्ट

Assam में हिंसक झड़प में पुलिस फायरिंग, 2 लोगों की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

Byदिनेश सैनी,
Share
Assam में हिंसक झड़प में पुलिस फायरिंग, 2 लोगों की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
गुवाहाटी | Violent Clash in Assam : असम में आज एक बार फिर से हिंसा हो गई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के साथ 9 पुलिसकर्मी भी घायल बताए गए हैं। दरअसल, असम के दरांग जिले में 800 परिवारों के पुनर्वास (Rehabilitation) को लेकर प्रदर्शन हुआ जो हिंसा में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान पुलिस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हिंसक प्रदर्शन में 9 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ें :- सहकारिता मंत्री के रूप में पहली मेगा मीट को संबोधित करेंगे अमित शाह, वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे 8 करोड़ gorakhpur police seized property Violent Clash in Assam : जानकारी के अनुसार, असम के दरांग जिले में ढालपुर में बेदखली अभियान के विरोध में आज दोपहर हिंसा भड़क उठी। लगभग 4500 बीघा भूमि पर कब्जा करने वाले कम से कम 800 परिवारों को सोमवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान के तहत बेदखल कर दिया गया था।परिवारों ने उस दिन अपना सामान स्थानांतरित करने के बजाय कोई प्रतिरोध नहीं दिखाया। ये भी पढ़ें :- Pornography Case में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मेरे पास है हर चीज का रॉ फुटेज, दिखा सकती हूं प्रूफ हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी इस असम हिंसा पर जिले के SP सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि, धारदार हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और पुलिसवालों पर जमकर हमला बोला। इस हिंसा में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें अस्टिटेंट सब इंस्पेक्टर की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलानी पड़ी। इसमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई है। कई नागरिक भी घायल हो गए। अब हालात सामान्य है। ये भी पढ़ें :- प्लास्टिक प्रोसेसिंग पार्क मुहैया कराएगा हजारों स्थायी रोजगार, गौतमबुद्धनगर और गोरखपुर में बनेंगे प्लास्टिक प्रोसेसिंग पार्क
Published

और पढ़ें