इंडिया ख़बर

हैदराबादः बुर्के में आई दो महिलाएं,दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ की

ByNI Desk,
Share
हैदराबादः  बुर्के में आई दो महिलाएं,दुर्गा पंडाल में  तोड़फोड़ की
हैदराबाद ।Hyderabad News:  हैदराबाद में पूजा महोत्सव में बड़ा बवाल हो गया है। यहां बुर्का पहनी दो महलिाओं ने दुर्गा पूजा पंडाल में घुसकर मूर्तियों को तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद हैदराबाद की सेंट्रल जोन पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि, शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही देश भर में दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है। जिसके के चलते जगह-जगह दुर्गा पांडाल बनाए गए है और माता की पूजा आराधना की जा रही है। Hyderabad News:  टीआईओ की एक खबर के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस के अनुसार, सैफाबाद पुलिस को फोन आया कि, बुर्का पहने दो महलिाएं चिंतल बस्ती, खैरताबाद के नवरात्र महोत्सव के पंडाल में घुस गई और मूर्ति तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंडाल में माता दुर्गा की एक मूर्ति को कथित रूप से तोड़ने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, दोनों महिलाओं ने पहले भी इस तरह की हरकत की थी। इससे पहले भी दोनों महिलाओं ने फसर््ट लांसर स्थित एक चर्च के स्टेच्यू को तोड़ा दिया था। ये भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने लगाया पीएफआई पर बैन, इससे जुड़े संगठनों पर भी एक्शन लोहे की रॉड से खंडित की मूर्ति पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पंडाल में घुसकर माता दुर्गा की मूर्ति को लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास किया तो दूसरी महिला बाहर पहरा देती रही। माता की मूर्ति के एक हिस्सा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा है। महिलाओं की ये हरकत देखकर स्थानीय युवको ने उनको रोका एक महिला ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें:- आंखों को पूरी तरह आराम देने के लिए सबसे बेस्ट ये नेचुरल तरीके अपनाए पुHyderabad News:  लिस पूछताछ में दोनों महिलाएं अजीब सा व्यवहार करती दिखी। इससे माना जा रहा है कि, ये मानसिक तौर पर अस्थिर है। जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज गया है। सैफाबाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें:- अगले 24 घंटों में कांग्रेस चन्नी कांग्रेस! कांग्रेस के ताबूत पर ठोकी जाएगी कील!  
Published

और पढ़ें