कुशीनगर | Boat Drowned in Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के खड्डा इलाके में नारायणी नदी में मजदूरों से भरी एक नाव पलट गई। जिसमें 10 लोग नदी में डूब गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
डूबने वालों में 9 महिलाएं
Boat Drowned in Kushinagar: जानकारी के मुताबिक, खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के पास नारायणी नदी में नाव पर सवार ये सभी लोग खेती करने जा रहे थे, तभी नाव अचानक से पलट नदी में पलट गई। नाव में 9 महिलाओं समेत 10 लोग डूब गए। इस हादसे में दो किशोरियों समेत एक महिला की मौत हो गई। बाकी को सुरक्षित बचा लिय गया।
ये भी पढ़ें:- ‘लाउडस्पीकर’ विवाद पर संजय राउत का राज ठाकरे को करारा जवाब, कहा- हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए
मछूआरे बने देवदूत
Boat Drowned in Kushinagar: नारायणी नदी में सुबह जब से हादसा हुआ तब वहीं पास में ही कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। ये मछुआरे डूबने वाले लोगों के लिए देवदूत बनकर आए। हादसा देख मछूआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और सात लोगों को सुरक्षित पानी से निकाल लिया। लेकिन, दो युवतियां और एक महिला का पता नहीं चला। जिसके बाद गोताखोरों ने पानी में काफी तलाश की तो तीनों के शव बरामद हुए। अगर मछूआरे नहीं होते तो और भी लोगों की जान जा सकती थी।
ये घटना दुखद है, उनकी नाव उन्हीं पर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, बाकि 7 लोगों को बचा लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है: कुशीनगर में नाव पलटने की घटना पर ज़िलाधिकारी एस.राजलिंगम pic.twitter.com/6ObtnYHTLC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2022
मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपय देने का ऐलान
Boat Drowned in Kushinagar: नदी में नाव पलटने की सूचना मिलते ही जिले के डीएम और एसपी समेत बचाव दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान क्षेत्र के विधायक भी घटना स्थल पहुंच गए। जिला प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार को राज ठाकरे की चेतावनी! 3 मई तक बंद करें लाउडस्पीकर, नहीं, तो हम बजाएंगे हनुमान चालीसा