चमोली | Chamoli Landslide : उत्तराखंड में प्रकृति का कोहराम जारी है। पहले मानसून के सीजन में भारी बारिश का कहर देखने को मिला और अब पहाड़ों का दरकना जारी है। देवभूमि में एक बार फिर से पहाड़ दरका है, जिसके चलते आज शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां चमोली जिले में भूस्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल हुआ है।
ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले देश में लगातार तीसरे दिन 2000 से ज्यादा नए मामले, बढ़ रही चिंता
Chamoli Landslide : जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह चमोली जिले के थराली में अचानक से भूस्खलन की घटना हो गई। यहां एक पहाड़ दरकता हुआ नीचे आ गया जिसकी चपेट में तीन-चार घर आ गए और उनमें रहने वाले कई लोग हादसे का शिकार हो गए। इनमें से चार लोगों की मौत की खबर है जबकि, एक अन्य घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें:- जानें-समझें आज के कथित भगत सिंह (केजरीवाल-सिसोदिया) की राजनीति को
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीमें
देवभूमि में हुए इस हादसे की जानकारी देते हुए थराली के उपजिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है। जिन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को मलबे से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:- झारखंड राज्यपाल चुनाव आयोग का पत्र दबा कब तक अनिश्चितता बनाएं ऱखेंगे?
हिमाचल में भी एक परिवार के चार की हुई थी मौत
गौरतलब है कि, पिछले महीने सितंबर में ही हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भी भूस्खलन की ऐसी घटना हुई थी। जिसमें एक मकान के गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत
ये भी पढ़ें:- खबर खुलासा- क्यों मुंबई अंधेरी के चुनाव से भाजपा हटी?
उत्तराखंड में फिर आई प्राकृतिक आपदा! चमोली में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...